नई दिल्ली, जुलाई 23। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी एक कार की कीमत फिर बढ़ा दी है। कंपनी ने अपनी अर्टिगा के सभी वेरिएंट के दाम बढ़ाए हैं। इस कार के सारे वेरिएंट अब इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) और हिल होल्ड असिस्ट से लैस होंगे। इसीलिए ऑटोमेकर ने मल्टी परपज व्हीकल की कीमतों में भी 6,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। कंपनी पहले इन सुविधाओं को केवल ऑटोमैटिक और टॉप एंड मैनुअल ट्रिम्स में ही पेश कर रही थी। मगर अब ये फीचर्स अर्टिगा में भी मिलेंगे।
कितनी होगी शुरुआती कीमत
मारुति सुजुकी ने कहा कि अर्टिगा के सभी वेरिएंट अब ईएसपी और हिल होल्ड असिस्ट से लैस होंगे। इसलिए अर्टिगा के सभी मौजूदा वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत में 6,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस कार मॉडल की अब शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.41 लाख रुपये होगी। अर्टिगा 1.5 लीटर इंजन के साथ आती है जो 103 पीएस@6000 आरपीएम की अधिकतम पावर और 136.8एनएम@4400आरपीएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है।
कितनी है माइलेज
अर्टिगा के इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड टॉर्क ऑटोमैटिक कन्वर्टर से जोड़ा गया है। यह पेट्रोल और सीएनजी दोनों विकल्पों में उपलब्ध है, जो क्रमशः 20.51 किमी/लीटर और 26.11 किमी/लीटर की माइलेज दे सकते हैं। कंपनी ने अपनी इस कार को साल 2013 में लॉन्च किया था। ये 60-लीटर टैंक क्षमता के साथ सीएनजी एडिशन के साथ भी ऑफर की जाती है। कार में नए क्रोम ग्रिल भी हैं, जबकि इसके फॉग लैंप्स पर भी ऑफर चल रहा है।
मारुति की कारों पर डिस्काउंट
मारुति सुजुकी जुलाई 2022 में अपने एरिना रेंज के मॉडल पर 25,000 रुपये तक की छूट दे रही है। इन बेनेफिट्स में कैश छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट शामिल हैं। जिन कार मॉडलों पर छूट मिल रही है उनमें ऑल्टो, सेलेरियो, स्विफ्ट, वैगन आर और एस-प्रेसो हैचबैक के साथ ही डिजायर सेडान शामिल हैं।
सिलेरियो, वैगनआर, स्विफ्ट और ऑल्टो
सेलेरियो कई वेरिएंट में उपलब्ध है। सभी 1.0-लीटर के10सी 67 एचपी पेट्रोल इंजन से लिंक हैं। गियरबॉक्स विकल्पों में पांच स्पीड मैनुअल या एएमटी शामिल है। इस कार पर 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं वैगन आर अब एक नहीं बल्कि दो पेट्रोल इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। इनमें 1.0-लीटर पेट्रोल और 1.2-लीटर के12सी डुअलजेट पेट्रोल शामिल हैं। इसके 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट पर 25,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जबकि 1.2-लीटर इंजन वाले वेरिएंट पर 20,000 रुपये तक की छूट मिलती है। स्विफ्ट पर 18000 रु और ऑल्टो पर 23000 रु तक की छूट ले सकते हैं।
ईको, डिजायर और एस-प्रेसो
मारुति सुजुकी की किफायती एमपीवी, ईको, 73एचपी, 98एनएम, 1.2-लीटर इंजन के साथ आती है और यह 5-सीटर, 7-सीटर और कार्गो वेरिएंट में उपलब्ध है। ये सभी वेरिएंट 20,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ आते हैं। भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान, मारुति की स्विफ्ट-आधारित डिजायर पर केवल 15,000 रुपये की छूट मिल रही है। बात करें एस प्रेसो की तो इस कार के सभी वेरिएंट पर 20,000 रुपये तक के लाभ दिए जा रहे हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
