
Maruti Suzuki Upcoming Cars : मारुति देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। मारुति आगामी ऑटो एक्सपो 2023 में बड़ा धमाल मचाने जा रही है। आगामी एक्सपो में मारुति 2-4 नहीं बल्कि 16 कारें पेश करेगी। इनमें ग्रैंड विटारा, एक्सएल6, सियाज, अर्टिगा, ब्रेजा, बलेनो और स्विफ्ट जैसी कारों के कस्टमाइज्ड वेरिएंट होंगे। कुछ मॉडल ऐसे होंगे, जिन्हें पहली बार पेश किया जाएगा। ऑटो एक्सपो 2023 के अलावा कंपनी 2023 में कुछ और कारों को भी लॉन्च करेगी। इनमें से 5 दमदारों की जानकारी हम आपको आगे देने जा रहे हैं।
ग्रैंड विटारा सीएनजी
अगले साल मारुति अपनी ग्रैंड विटारा का सीएनजी वर्जन लॉन्च कर सकती है। ये कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी है। मारुति सुजुकी 1.5 लीटर के15सी पेट्रोल इंजन पर विटारा सीएनजी पेश कर सकती है। 1.5 लीटर के15सी एक टाइम-टेस्टेड मोटर है। ये पेट्रोल पर अधिकतम 102 बीएचपी और 137 एनएम का जनरेट करने की क्षमता रखता है। पर सीएनजी में पावर लगभग 87 बीएचपी और 121.5 एनएम टॉर्क तक कम हो सकती है।
वाईटीबी बलेनो क्रॉस
सबसे पहले तो वाईटीबी बलेनो क्रॉस को ऑटो एक्सपो में पेश किया जाएगा। मारुति की जिन कारों का इंतजार किया जा रहा है उनमें इसकी नयी क्रॉसओवर वाईटीबी बलेनो क्रॉस भी शामिल है। नये मॉडल में फ्रंट ग्रिल, स्प्लिट हेडलाइट डिजाइन और बूट लिड पर एलईडी लाइट बार होगा। बलेनो क्रॉस में हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, नए एलॉय व्हील और रूफ रेल्स भी दिए जाएंगे।
जिमी 5 डोर
बात करें डिजाइन की फाइव डोर जिम्नी, थ्री डोर वर्जन से बहुत ज्यादा अलग नहीं होगी। ये कार केवल पेट्रोल-ओनली वर्जन में पेश की जाएगी। इसमें 1.5 लीटर के15 इंजन के साथ उतारा जाएगा। इसकी 4 सिलेंडर मोटर 102 बीएचपी की पीक पावर और 137 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखेगी। के15सी पेट्रोल नई ब्रेज़्ज़ा और ग्रैंड विटारा सहित कई मारुति सुजुकी की एसयूवी में है। मारुति ने इस कार के लिए एक टार्गेट भी रखा है। कंपनी हर महीने इसकी 5-6 हजार यूनिट्स बेचना चाहती है।
हाइक्रॉस का मारुति वर्जन
मारुति सुजुकी ने जापानी कंपनी टोयोटा को अपने नाम के तहत बेचने के लिए तीन मॉडल पेश किए हैं। माना जा रहा है कि अब टोयोटा सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी को अपनी कार देगी। टोयोटा प्रीमियम एमपीवी का अपना वर्जन बनाने के लिए मारुति सुजुकी को बेस के रूप में हाइक्रॉस की पेशकश करेगी। रिपोर्ट कुछ इस तरह की है कि टोयोटा एक सी-एमवीपी पर काम जारी रखे हुए रही है। इस कार को वो मारुति के साथ भी साझा कर सकती है।
ऑल न्यू स्विफ्ट
मारुति जो हैचबैक बनाती है, उनमें से एक स्विफ्ट है। अब कंपनी इसका एक नया मॉडल अगले साल पेश कर सकती है। अगले साल के आखिर तक ये नया मॉडल लॉन्च किया जा सकता है। जिन देशों में ऑल-न्यू फोर्थ-जनरेशन सुजुकी स्विफ्ट पेश की गयी है, उनमें से एक भारत बन जाएगा। वैसे भी यहां हर महीने टॉप 10 बिकने वाली कारों में से एक गाड़ी स्विफ्ट ही होती है। ये भी अनुमान कि मारुति नयी स्विफ्ट में करीब 35 किमी/लीटर की फ्यूल इकोनॉमी वाला एक नया हाइब्रिड इंजन भी पेश कर सकती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
