नयी दिल्ली। मारुति सुजुकी ने पूरे भारत में अपने 'विंटर सर्विस कैंप' की शुरुआत की घोषणा कर दी है। यह कैंप देश के सभी अधिकृत सर्विस डीलरों के बीच आयोजित किया जाएगा। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति का ये सर्विस कैंप शुरू हो चुका है, जो कि 5 जनवरी 2021 तक चलेगा। मारुति के विंटर सर्विस कैंप में आपको सस्ते में कार सर्विस कराने के साथ-साथ एक्सेसरीज पर ऑफर भी मिलेगा। बता दें कि सर्दी के मौसम में अपनी गाड़ी की उचित देखभाल के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से मारुति सुजुकी ने ग्राहकों के लिए इस सर्विस कैंप की शुरुआत की है। कंपनी विंटर सीजन में बेहतर मेनटेनेंस की जानकारी देगी।
कराएं अपनी गाड़ी का चेक-अप
सर्विस कैंप के तहत जो मारुति के ग्राहक अपनी कार लेकर आएंगे उन्हें गाड़ी के 27 तरह के चेक-अप का ऑफर दिया जाएगा। इनमें लाइटिंग सिस्टम, हीटिंग और वेंटिलेशन सिस्टम, बैटरी, ब्रेक और अन्य एलीमेंट्स शामिल हैं। चेक-अप के अलावा ग्राहकों को सामान (एक्सेसरीज) और लेबर चार्ज पर भी ऑफर और बेनेफिट मिलेंगे। सर्विस कैंप में आपकी गाड़ी को ड्राई वॉश भी दी जाएगी।
मारुति का का विंटर कैम्पेन
मारुति सुजुकी ने हाल ही में देश भर में अपने 'विंटर कैंपेन' की भी शुरुआत की। सर्दियों के मौसम के दौरान वाहन के रखरखाव के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कंपनी ने विंटर कैम्पन की शुरुआत की है। इस कैंपेन में कार के जरूरी हिस्सों की जानकारी देने और मेनटेनेंस के बारे में बताया गया। मारुति सुजुकी ने जनवरी 2021 से भारत में अपनी कारों की कीमतों बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अभी ये नहीं बताया गया है कि किस कार की कितनी कीमत बढ़ेगी, मगर कंपनी ने कहा है कि प्राइस मॉडल और चुने हुए वेरिएंट के हिसाब से बढ़ाए जाएंगे।
अभी खरीदने पर मिलेगा डिस्काउंट
मारुति 1 जनवरी से कारों के दाम बढ़ाने जा रही है। इसलिए अगर आपका इरादा मारुति की कार खरीदने का है तो अभी खरीदने में आप फायदे में रहेंगे। असल में मारुति ने दिसंबर 2020 के लिए कारों पर डिस्काउंट का ऐलान किया है। मारुति ऑल्टो पर आपको 36000 रु तक का बेनेफिट मिल सकता है। इसमें 15 हजार रु का एक्सचेंज बोनस और 15 हजार रु का कैश डिस्काउंट शामिल है।
मारुति एस-प्रेसो
मारुति एस-प्रेसो पर भी 51 हजार रु तक का बेनेफिट दिया जा रहा है। इसमें 25000 रु तक का कैश डिस्काउंट, 6 हजार रु का कॉर्पोरेट बेनेफिट और 20000 रु का एक्सचेंज बोनस शामिल है। ये ऑफर सभी पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट पर लागू है। एस-प्रेसो 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर मोटर के साथ आता है, जिसे 5-स्पीड एमटी या एएमटी के साथ जोड़ा गया है।
रेनॉल्ट ने पेश किया ऑफर
रेनॉल्ट ने भारत में तीन मॉडल पेश किए हैं। इनमें डस्टर, ट्राइबर और क्विड शामिल हैं। रेनॉल्ट अपनी इन तीनों ही कारों पर दिसंबर में डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। ग्राहक सिर्फ इसी महीने में डिस्काउंट ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। आप रेनॉल्ट डस्टर पर 80000 रु बचा सकते हैं। रेनॉल्ट क्विड पर कंपनी 44000 रु तक का डिस्काउंट दे रही है। रेनॉल्ट ट्राइबर पर आप पूरे 50000 रु तक का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
