महामारी ने ऑटो इंडस्ट्री को बुरी तरह से हिलाकर रख दिया। हफ्तों से लेकर महीनों तक कंपनियों को अलग-अलग कारणों से प्रॉडक्शन बंद रखना पड़ा।
नई दिल्ली, मार्च 17। महामारी ने ऑटो इंडस्ट्री को बुरी तरह से हिलाकर रख दिया। हफ्तों से लेकर महीनों तक कंपनियों को अलग-अलग कारणों से प्रॉडक्शन बंद रखना पड़ा। अब जब स्थितियों में थोड़ा बहुत सुधार होता दिख रहा है तो कंपनियां एक बार फिर ग्राहकों के लिए आकर्षक स्कीम पेश रही हैं। कई कंपनियों ने अपनी कार पर भी भारी छूट दे रहे है। इसी कड़ी में देश की बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भारतीय ग्राहकों के लिए एक शानदार तोहफा पेश किया है।
इस पैकेज के तहत अगर भविष्य में कार के इंजन में किसी तरह की समस्या पैदा हो जाती है, तो कंपनी उन वाहनों के लिए एक कवर प्रदान करेगी। ग्राहकों के लिए ओनरशिप एक्सीपिरियंस को और आसान बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को जाहिर करते हुए, मारुति सुजुकी ने बताया कि सीसीपी आफर-सेल्स सर्विस को मजबूत करने में मदद करेगा।

मारुति सुजुकी ने पेश किया शानदार सीसीपी पैकेज
मारुति ने यह देखते हुए कि ग्राहक तेजी से विश्वसनीय ब्रांडों के कार मॉडल पसंद कर रहे हैं जो किसी बड़ी मैकेनिकल खराबी के मामले में तुरंत और पूरा समाधान देते हैं, मारुति सुजुकी के सीसीपी का मकसद हाइड्रोस्टेटिक लॉक और ईंधन मिलावट के कारण इंजन में अप्रत्याशित खराबी के लिए एक कवर प्रदान करना है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में सर्विस के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक, पार्थो बनर्जी का कहना है कि सीसीपी को विशेष रूप से हाइड्रोस्टेटिक लॉक या ईंधन मिलावट के कारण वाहन के इंजन में आने वाली अनुचित और अप्रत्याशित खराबी के मामले में ग्राहकों को आश्वासन देने के लिए डिजाइन किया गया है।
500 रुपये में ठीक होगी कार
पार्थे ने आगे बताया कि अब घबराने की जरूरत नहीं है, हम ग्राहकों की कारों का ध्यान रखेंगे। ग्राहकों को इस पैकेज के लिए मामूली रकम चुकानी होगी। उदाहरण के तौर पर बता दें कि वैगनआर और ऑल्टो जैसी कारों का इंजन ठीक करवाने के लिए ग्राहकों को सिर्फ 500 रुपये देने होंगे।
मारुति : सीएनजी कारों की नई कीमतें
- मारुति सुजुकी ऑल्टो : शुरुआती कीमत 4.89 लाख रुपये से लेकर 4.95 लाख रुपये तक की है।
- मारुति सुजुकी एस-प्रेसो : शुरुआती कीमत 5.24 लाख रुपये से लेकर 5.56 लाख रुपये तक की है।
- मारुति सुजुकी वैगनआर : शुरुआती कीमत 6.13 लाख रुपये से लेकर 6.19 लाख रुपये तक की है।
- मारुति सुजुकी सेलेरियो : शुरुआती कीमत 6.58 लाख रुपये तक की है।
- मारुति सुजुकी डिजायर : शुरुआती कीमत 8.14 लाख रुपये से लेकर 8.82 लाख रुपये तक की है।
- मारुति सुजुकी अर्टिगा : शुरुआती कीमत 9.88 लाख रुपये की है।
- मारुति सुजुकी ईको : शुरुआती कीमत 5.89 लाख रुपये की है।
सबसे सस्ती सीएनजी कार
मारुति सुजुकी ऑल्टो देश की सबसे सस्ती सीएनजी कार है, जिसकी शुरुआती कीमत 5 लाख रुपये से भी कम है। वहीं, मारुति सुजुकी वैगनआर और मारुति सुजुकी डिजायर कंपनी की दो बेस्ट सेलिंग सीएनजी कारों में आती है। मारुति सुजुकी अर्टिगा देश की एकमात्र ऐसी सीएनजी कार है, जो 7-सीटर ऑप्शन के साथ आती है। मारुति सुजुकी सेलेरियो देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सीएनजी कार है, जिसमें 35.60 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है। मारुति सुज़ुकी एस-प्रेसो सबसे ज्यादा वैरिएंट्स में आने वाली सीएनजी कार है।
नोट- सभी सीएनजी गाड़ियों की कीमतें दिल्ली एक्स-शोरूम हैं। ये कीमतें शुरुआती और टॉप एंड वैरिएंट्स की हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि सभी मॉडलों की कीमतों में बदलाव इसलिए भी है क्योंकि इनकी वैरिएंट अलग-अलग है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
