नयी दिल्ली। ऑटो सेक्टर की हालत 2018 से ही बिगड़नी शुरू हो गई थी। पिछले साल ऑटो सेक्टर की दिक्कतों में इजाफा हुआ। कंपनियों की सेल्स में इतनी गिरावट आई कि उन्हें कई महीनों तक लगातार अपना प्रोडक्शन तक कम करना पड़ा। रही-सही कसर कोरोना महामारी ने पूरी कर दी। लॉकडाउन के कारण शोरूम बंद होने और लोगों की इनकम प्रभावित होने से ऑटो कंपनियों की सेल्स अप्रैल में जीरो रही। हालांकि पिछले महीने से लॉकडाउन में दी जा रही थोड़ी-थोड़ी ढील के चलते ऑटो कंपनियों का कारोबार पटरी पर लौटता दिख रहा है। मई में कार कंपनियां कारोबार की शुरुआत करने में कामयाब रहीं। हालांकि इनके लिए हालात अभी भी सामान्य नहीं हैं। सेल्स बढ़ाने के लिए कार कंपनियां तरह-तरह के ऑफर्स पेश कर रही हैं। इनमें देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति भी शामिल है। मारुति ने ग्रामीण इलाकों में सेल्स बढ़ाने के लिए महिंद्रा फाइनेंस के साथ हाथ मिलाया है। मारुति ने इस साझेदारी के तहत कई ऑफर्स पेश किए हैं। आइये जानते हैं उन ऑफर्स के बारे में।
अभी खरीद कर करें बाद में भुगतान
मारुति की Buy Now Pay Later स्कीम के तहत आपको कार की ईएमआई चुकाना 2 महीने बाद शुरू करना होगा। यानी कार की डिलिवरी के दो महीने बाद से आप ईएमआई भरना शुरू कर सकते हैं।
स्टेप अप ईएमआई
मारुति की इस खास स्कीम के तहत आपकी ईएमआई हर 6 महीने में बढ़ोगी। यानी शुरुआत में आपको लो-ईएमआई चुकानी होगी।
बलून ईएमआई
इसमें आपकी अंतिम किस्त छोड़ कर बाकी किस्तें सस्ती रहेंगी। अंतिम किस्त में आपको 25 फीसदी भुगतान करना होगा। मगर अंतिम ईएमआई के अलावा आपकी बाकी किस्तें कम राशि की रहेंगी।
एग्रीकल्चरल कस्टमर स्कीम
मारुति की इस योजना के तहत ग्रामीण या कृषि संबंधी ग्राहकों को खास त्रैमासिक ईएमआई का ऑफर मिलेगा। यानी ऐसे ग्राहकों को तीन महीनों पर ईएमआई अदा करनी होगी।
ये भी है खास ऑफर
मारुति की एक और खास स्कीम है, जिसके तहत सैलरी और बिना इनकम प्रूफ प्रमाण वाले दोनों तरह के ग्राहकों के लिए ऑन स्पॉट अप्रूवल की सुविधा शुरू की गई है। ये फाइनेंस स्कीम मारुति की सभी कारों पर दी जा रही है।
मारुति सुजुकी की मौजूदा कारों की पूरी प्राइस लिस्ट :
मारुति 5 लाख रु तक की कारें :
- मारुति ऑल्टो 800 : 2.94 लाख रुपये से 4.36 लाख रुपये
- मारुति वैगन आर : 4.45 लाख रुपये से 5.94 लाख रुपये
- मारुति सिलेरियो : 4.41 लाख रुपये से 5.58 लाख रुपये
- मारुति इग्निस : 4.89 लाख रुपये से 7.19 लाख रुपये
- मारुति ईको : 3.8 लाख रुपये से 4.95 लाख रुपये
- मारुति एस-प्रेसो : 3.7 लाख रुपये से 4.99 लाख रुपये
- मारुति सिलेरियो एक्स : 4.9 लाख रुपये से 5.67 लाख रुपये
मारुति की 5 लाख रु से अधिक कीमत वाली कारें :
- मारुति स्विफ्ट : 5.19 लाख रुपये से 8.02 लाख रुपये
- मारुति बलेनो : 5.63 लाख रुपये से 8.96 लाख रुपये
- मारुति विटारा ब्रेजा : 7.34 लाख रुपये से 11.4 लाख रुपये
- मारुति डिजायर : 5.89 लाख रुपये से 8.8 लाख रुपये
- मारुति अर्टिगा : 7.59 लाख रुपये से 10.13 लाख रुपये
- मारुति एक्सएल6 : 9.84 लाख रुपये से 11.51 लाख रुपये
- मारुति सीएज : 8.31 लाख रुपये से 11.09 लाख रुपये
- मारुति एस-क्रॉस : 8.8 लाख रुपये से 11.43 लाख रुपये
मारुति की अपकमिंग कारें और उनके अनुमानित दाम :
- मारुति एस-क्रॉस : 9.0 लाख रुपये
- मारुति एस-प्रेसो वीएक्सआई सीएनजी : 4.74 लाख रुपये
- मारुति एस-प्रेसो एलएक्सआई सीएनजी : 4.55 लाख रुपये
- मारुति अर्टिगा स्पोर्ट : 8.3 लाख रुपये
- मारुति स्विफ्ट : 5.2 लाख रुपये
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications