नयी दिल्ली। देश में कारों के जितने सेगमेंट हैं उनमें एसयूवी (स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल) की खास पहचान है। काफी समय से इस सेगमेंट में हुंडई की क्रेटा की धूम रही है। हालांकि हुंडई की सब्सिडरी कंपनी किआ मोटर्स की सेल्टोस से इसे कड़ी चुनौती मिली है। इन दोनों कारों के अलावा मारुति की विटारा ब्रेजा की काफी पसंद की जाने वाली एसयूवी है। एसयूवी में मुकाबला कितना कड़ा है इस बात को इसी से समझा जा सकता है कि कई कंपनियां नए एसयूवी मॉडल उतारने जा रही हैं। किआ मोटर्स ने हाल ही में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी किआ सोनेट को लोगों के सामने पेश किया है। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस सेगमेंट में मुकाबला करने लायक बने रहने के लिए अपनी एसयूवी एक्सयूवी 300 के दामों में 87,000 रु की कटौती की है। जहां तक एसयूवी सेगमेंट में मुकाबले का सवाल है तो घरेलू कंपनी मारुति और कोरियाई कार कंपनी हुंडई से पिछड़ गई है।
हुंडई ने पहली बार मारुति को दी पटखनी
भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट में हुंडई के मॉडलों को काफी पसंद किया जा रहा है। एसयूवी सेगमेंट में हुंडई ने पहली बार मारुति को पीछे छोड़ दिया है। हुंडई एसयूवी की बिक्री के मामले में देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी है। बता दें कि चालू वित्त वर्ष यानी 2020-21 के पहले 4 महीनों (अप्रैल से जुलाई तक) में भारत में हुंडई ने 34,212 एसयूवी वाहन बेचे, जबकि मारुति 32,577 एसयूवी गाड़ियां बेच पाई।
कौन सा मॉडल रहा सेल्स में नंबर 1
हुंडई की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी क्रेटा की सेलस के चलते ही ये मारुति को पछाड़ने में कामयाब रही। वहीं हुंडई वेन्यू की सेल्स भी अच्छी रही है। इन दोनों कारों के दमदार प्रदर्शन के कारण हुंडई आगे निकल गई। इस साल अप्रैल-जुलाई के बीच हुंडई ने अपनी क्रेटा की 21,968 यूनिट्स और वेन्यू की 12,105 यूनिट्स बेचीं। वहीं मारुति ने इन 4 महीनों की अवधि में विटारा ब्रेजा की 12,921 यूनिट्स और अर्टिगा की 14,163 यूनिट्स बेचीं। इसके अलावा मारुति एक्सएल 6 की 3,783 यूनिट्स और एस-क्रॉस की 451 यूनिट्स बेच सकी।
तीसरे नंबर पर रही महिंद्रा
चालू वित्त वर्ष यानी 2020-21 के शुरुआती 4 महीनों के दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 22,477 गाड़ियां बेची हैं। हुंडई और मारुति के बाद एसयूवी सेल्स के मामले में महिंद्रा तीसरे नंबर पर रही। अप्रैल-जुलाई के दौरान महिंद्रा ने बोलेरो की 9,367 यूनिट्स, स्कॉर्पियो की 6,422 यूनिट्स और एक्सयूवी 300 की 5,588 यूनिट्स बेचीं। इसके साथ ही कंपनी ने महिंद्रा एक्सयूवी 500 की भी 1,080 यूनिट्स बेचीं।
चौथे नंबर पर रही टाटा
टाटा मोटर्स की एसयूवी सेल्स देखें तो नेक्सन और हैरियर जैसी दमदार एसयूवी के दम पर कंपनी की एसयूवी सेल्स 9,789 यूनिट्स रही। टाटा ने अप्रैल-जुलाई के दौरान नेक्सन की 7,990 यूनिट्स और हैरियर की 1,799 यूनिट्स बेचीं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications