नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने जुलाई के लिए अपनी शानदार कारों पर दमदार डिस्काउंट का ऐलान किया है। दरअसल कोरोना संकट के आ जाने से ऑटो सेक्टर की सेल्स बुरी तरह प्रभावित हुई, जिसके कार कंपनियों ने ढेरों फाइनेंस स्कीम, डिस्काउंट और ऑफर पेश किए। अप्रैल का महीना लॉकडाउन में गुजरने के बाद मई में कार कंपनियों ने धीरे-धीरे सेल्स शुरू की। ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर्स शुरू किए गए। मारुति ने मई में ही ऑफर्स और कई कारों पर डिस्काउंट का ऐलान कर दिया था। उसका असर भी दिखा। मई के मुकाबले जून में कंपनी की सेल्स में सुधार हुआ। अब कंपनी ने जुलाई महीने के लिए खास ऑफर्स पेश किए हैं। आइए जानते हैं कि मारुति के खास ऑफर्स।
मारुति के इन मॉडलों पर मिल रहा डिस्काउंट :
- ऑल्टो 800 : 18,000 रु का कैशबैक और 15,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- टूर एच1 : 20,000 रु का कैशबैक और 15,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- सिलेरियो : 25,000 रु का कैशबैक और 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- टूर एच2 : 25,000 रु का कैशबैक और 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- टूर एस : 15,000 रु का कैशबैक और 25,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- डिजायर (पुरानी) : 25,000 रु का कैशबैक और 25,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- डिजायर फेसलिफ्ट : 10,000 रु का कैशबैक और 25,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- एसप्रेसो : 20,000 रु का कैशबैक और 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- स्विफ्ट : 15,000 रु का कैशबैक और 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- टूर वी : 10,000 रु का कैशबैक और 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- ईको : 10,000 रु का कैशबैक और 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- ईको एम्बुलेंस : 10,000 रु का कैशबैक और 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- ईको कार्गो : 10,000 रु का कैशबैक और 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- वैगन आर : 10,000 रु का कैशबैक और 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
- विटारा ब्रेजा : 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर
सिर्फ 60000 रु में मिल रही ऑल्टो
मारुति ऑल्टो का मॉडल आपको 60000 रु में मिल सकता है, मगर ये सैकंड हैंड कार होगी। अच्छी कंडीशन में ऑल्टो का सैकंड हैंड बेहद किफायती दामों पर मिल रहा है। बता दें कि सैकंड हैंड (Used Car) खरीदने वालों के लिए ये एक अच्छा मौका है। क्योंकि ये कार इस समय बाइक की कीमत पर उपलब्ध है।ट्रूवैल्यू मारुति सुजुकी का सेकंड हैंड कार प्लेटफार्म है, जहां आपको अच्छी कंडीशन में मारुति की सैकंड हैंड कार मिल जाएंगी। इनकी कीमत भी बहुत कम होती है। जैसे इस समय ऑल्टो सिर्फ 60000 रु में उपलब्ध है। अगर आपका इरादा मारुति की कोई सीएनजी कार खरीदने का है तो हम आपको इसके सारे मॉडलों के बारे में बताते हैं।
मारुति अर्टिगा
मारुति अर्टिगा की एक्स-शोरूम कीमत 8.95 लाख रुपये है। अर्टिगा 18.69 से 26.2 किमी तक की माइलेज देती है। ये कार पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में भी आपको मिल जायेगी। इसमें 7 लोगों के बैठने की क्षमता है।
मारुति ऑल्टो
मारुति ऑल्टो की कीमत 4.22 लाख रुपये (एवरेज एक्स-शोरूम कीमत) है। यह कार 22.05 से 31.59 किमी तक का माइलेज देती है। इसका इंजन 796 सीसी का है। इस कार में 5 लोग एक साथ बैठक सकते हैं।
मारुति वैगन आर
वैगन आर की औसत एक्स-शोरूम कीमत 4.51 लाख रुपये है। इस कार में 998 से लेकर 1197 सीसी तक का इंजन दिया गया है। माइलेज की बात करें तो यह वैगन आर में 20.52 से 32.52 किमी है।
मारुति सिलेरियो
मारुति सिलेरियो की औसत एक्स-शोरूम कीमत 5.4 लाख रुपये है। सिलेरियो की माइलेज 23.1 से 31.79 किमी तक है। इसका इंजन 998 सीसी का है। 5 लोगों के बैठने की क्षमता वाली सिलेरियो पेट्रोल वेरिएंट में भी उपलब्ध है।
मारुति ऑल्टो के10
मारुति ऑल्टो के10 23.95 से 32.26 किमी तक की माइलेज देती है। इसकी औसत एक्स-शोरूम कीमत 4.51 लाख रुपये है। इस कार का इंजन भी सिलेरियो की तरह 998 सीसी का है। सीएनजी के अलावा ऑल्टो के10 पेट्रोल वेरिएंट में भी उपलब्ध है।
मारुति ईको
मारुति ईको की एवरेज एक्स-शोरूम कीमत 4.95 लाख रुपये है। ये 16.2 किमी का माइलेज देती है। इस कार में अधिकतम 7 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसका दमदार इंजन 1196 सीसी का है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
