देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी जल्द दो सस्ती कारें ला रही है। मारुति सुजुकी 5 लाख रु से कम कीमत के दो कार मॉडल लाने की तैयारी में है।
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी जल्द दो सस्ती कारें ला रही है। मारुति सुजुकी 5 लाख रु से कम कीमत के दो कार मॉडल लाने की तैयारी में है। इस तरह मारुति एंट्री लेवल सेगमेंट में अपनी पैठ और मजबूत करेगी। नए सेफ्टी नॉर्म्स और एमिशन रेगुलेशन के कारण इस सेगमेंट में फिलहाल कॉम्पिटिशन घटता दिख रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी 800cc की एक नई कार तैयार कर रही है। इसके साथ ही, 1 लीटर इंजन वाले एक दूसरे मॉडल को भी डिवेलप किया जा रहा है। फरवरी में Hyundai की बिक्री 10% गिरी, महिन्द्रा को भी लगा झटका ये भी पढ़ें
साल के आखिर तक बाजार में आएगी 1 कार
मालूम हो कि जापान की सुजुकी मोटर की यह भारतीय इकाई अभी 800cc इंजन वाली ऑल्टो और 1 लीटर इंजन के साथ सेलेरियो बेचती है। दोनों में से एक कार साल 2020 के आखिर तक बाजार में आ सकती है। 1 लीटर इंजन वाली और कोड नेम YNC वाली कॉम्पैक्ट कार संभवत: सेलेरियो की जगह लेगी, जो अभी 1 और 1.2 लीटर इंजन के साथ उपलब्ध है। नई 800cc कार का कोड नेम Y0M रखा गया है। इसे साल 2021 के फेस्टिव सीजन तक लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर केनिची आयुकावा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कंपनी 800cc की कार सहित कई मॉडलों पर काम हर रही है। गौर करने वाली बात यह है कि उन्होंने दूसरी कार के बारे में जानकारी नहीं दी।
एंट्री लेवल की कारों की लागत 10 फीसदी बढ़ी
वहीं उन्होंने कहा कि छोटी कार डिवेलप करने में सबसे बड़ी चुनौती लागत कम रखने की होती है। इस बात की भी जानकारी मिली कि सेफ्टी और एमिशन के नए नियमों का पालन करना होगा। इन नियमों के कारण एंट्री लेवल की कारों की लागत 10 फीसदी बढ़ गई है। बता दें कि देश की यह सबसे बड़ी कार कंपनी ऐसे समय में इन प्रॉडक्ट्स को डिवेलप कर रही है, जब ह्यूंदै मोटर इंडिया और टाटा मोटर्स ने एंट्री लेवल सेगमेंट छोड़ दिया है। वहीं इन दोनों कंपनियों का मानना है कि नए नियमों के पालन से बढ़ने वाली लागत के काण मिनी कारें बेचना व्यावहारिक सौदा नहीं रह जाएगा।
छोटी कारों की लगातार घट रही मार्केट
वहीं छोटी कारों का मार्केट भी घट रहा है। अब देश के ऑटोमोबाइल मार्केट में इसकी हिस्सेदारी 8 फीसदी से कम रह गई है, जो 2010 में 25 फीसदी थी। हालांकि, मारुति सुजुकी को लग रहा है कि टू-वीलर्स से फोर वीलर्स पर शिफ्ट होने की चाहत रखने वालों के लिए यह मार्केट सेगमेंट अहम बना रहेगा। इस सेगमेंट में इसकी प्रतिद्वंद्वी रेनॉ है, जिसकी छोटी कार क्विड है। एंट्री लेवल की कारें मुख्य रूप से छोटे शहरों-कस्बों में बिक रही हैं। 5 लाख रुपये से कम दाम का सेगमेंट अगले दो से तीन वर्षों में बढ़कर करीब 50 लाख यूनिट्स सालाना का हो जाएगा और इसमें मुख्य रूप से मारुति की नई कारों का योगदान होगा।
मारुति अगले महीने से बंद कर रही है ये कार
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपने सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल ऑल्टो मारुति सुजुकी को बंद करने जा रही है। ऑल्टो मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा अफोर्डेबल और बेस्ट सेलिंग मॉडल है। हालांकि, इसकी ज्यादा पावरफुल सिबलिंग ऑल्टो के10 अगले महीने से नहीं मिलेगी। ऑल्टो के10 पहली बार 2010 में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश की गई थी। ऑल्टो के10 अभी भी मारुति वैगन आर से ज्यादा किफायती है। ऑल्टो कार को मारुति ने आखिरी बार 2014 में बड़ा अपडेट किया था। इसके बाद इसे नए सेफ्टी नॉर्म्स के अनुरूप भी अपडेट किया था, जिसके चलते इसमें ड्राइवर साइड एयरबैग, फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर, एबीएस, ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए। जानकारी के मुताबिक मारुति सुजुकी जल्द ही ऑल्टो के10 को बंद करने वाली है।10 साल बाद, मारुति ने नई कार एस-प्रेसो को लॉन्च किया था जो ऑल्टो और वैगनआर के बीच की जगह भरेगी।


Click it and Unblock the Notifications