नई दिल्ली, नवंबर 6। एक बार फिर साल का वह समय आ गया है जब वाहन निर्माता अपने स्टॉक को निपटाने के लिए भारी छूट और ऑफर्स की पेशकश करती हैं। त्योहारी सीजन अभी बाकी है और इसे खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। इन्हीं दोनों चीजों को देखते हुए देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने नवंबर ऑफर की पेशकश कर दी है। कंपनी इस महीने अपनी कारों पर नकद छूट और एक्सचेंज बोनस दोनों दे रही हैं, जबकि सरकारी और कॉर्पोरेट ग्राहक अतिरिक्त लाभ उठा सकते हैं। आगे जानिए मारुति की कारों पर मिल रहे ऑफर की डिटेल।
ऑल्टो और एस-प्रेसो
मारुति सुजुकी ऑल्टो से शुरू करते हैं। इस कार पर 43,000 रुपये तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। इसमें ऑल्टो 800 पेट्रोल वेरिएंट (एसटीडी वेरिएंट को छोड़कर) पर 25,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट शामिल है। ऑल्टो एसटीडी पेट्रोल वैरिएंट पर 38,000 रुपये तक का बेनिफिट मिलेगा, जिसमें नकद छूट 20,000 रुपये, एक्सचेंज ऑफर 15,000 रुपये और कॉर्पोरेट छूट 3,000 रुपये है। मारुति ऑल्टो और एस-प्रेसो के सीएनजी वेरिएंट पर कोई नकद छूट या कॉर्पोरेट लाभ नहीं है, लेकिन 15,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस का लाभ लिया जा सकता है।
मारुति ईको
एस प्रेसो के पेट्रोल वेरिएंट पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। बता दें कि 3.79 लाख रुपये की कीमत से शुरू होने वाली एस-प्रेसो अपने सेगमेंट में सबसे किफायती एसयूवी है। अब बात करते हैं कि मारुति सुजुकी ईको की, जिसके पेट्रोल, सीएनजी और एम्बुलेंस पर नवंबर 2021 में छूट मिल रही है। पेट्रोल वेरिएंट पर 17,500 रुपये तक के लाभ मिल रहे हैं, जिसमें 5,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट शामिल है। सीएनजी वैरिएंट पर, कंपनी केवल 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है, जबकि एम्बुलेंस पर केवल 2,500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
मारुति वैगनआर
मारुति सुजुकी सेलेरियो के किसी भी वेरिएंट पर कोई छूट नहीं दे रही है। वहीं वैगनआर के पेट्रोल वैरिएंट पर 17,500 रुपये तक के लाभ मिल रहे हैं, जिसमें 5,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 2,500 रुपये की कॉर्पोरेट छूट शामिल है। सीएनजी वैरिएंट पर, यह 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है।
मारुति स्विफ्ट
स्विफ्ट हैचबैक एल ट्रिम के खरीदार 7,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट के साथ 20,000 रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं। स्विफ्ट वी वैरिएंट पर 12,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट है।
विटारा ब्रेजा
ब्रेज़ा पर 18,000 रुपये का लाभ मिल रहा है जबकि डिजायर पर कुल 19,500 रुपये तक के बेनेफिट उपलब्ध हैं। सिलेरियो या अर्टिगा पर कोई छूट या कोई अन्य लाभ नहीं दिया गया है। मारुति सुजुकी कारों की कीमत ऑल्टो 800 के लिए 3.15 लाख रुपये से शुरू होती है और एस-क्रॉस के लिए 12.56 लाख रुपये तक जाती है। कुल मिला कर मारुति सुजुकी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ पेट्रोल इंजन और सीएनजी इंजन वाले 16 नए कार मॉडल बेच रही है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications