नई दिल्ली, अप्रैल 18। यदि आप कोई नयी मारुति कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी ने एक बड़ा ऐलान किया है। ऑटोमोबाइल प्रमुख मारुति सुजुकी ने कहा है कि वह इनपुट लागत में वृद्धि के कारण सभी मॉडलों की कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि सभी मॉडलों की कीमतों में 1.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। ये बढ़ोतरी एक्स-शोरूम कीमत (दिल्ली) पर है। मारुति सुजुकी के अनुसार नयी कीमतें 18 अप्रैल (सोमवार) यानी आज से लागू होंगी।
पहले ही कर दिया था ऐलान
बता दें कि मारुति सुजुकी ने इस महीने की शुरुआत में पहले ही ऐलान कर दिया था कि यह अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि वह अपने वाहनों की पूरी रेंज की कीमतों में वृद्धि करेगी क्योंकि कई इनपुट लागतों में वृद्धि से यह सेक्टर प्रभावित हो रहा है। मारुति ने कहा है कि इसलिए, कंपनी के लिए यह अनिवार्य हो गया है कि अतिरिक्त लागतों का कुछ प्रभाव ग्राहकों पर मूल्य वृद्धि के माध्यम से डाला जाए। कीमतों में वृद्धि विभिन्न मॉडलों के लिए अलग-अलग होगी।
9 फीसदी की बढ़ोतरी
इनपुट लागत में वृद्धि के कारण ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति ने पिछले साल जनवरी से मार्च तक वाहनों की कीमतों में लगभग 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। मारुति सुजुकी के कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव के अनुसार ऑटो ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) की कुल लागत संरचना का 75 से 78 प्रतिशत मैटेरियल कॉस्ट होती है। पिछले डेढ़ साल से कमोडिटीज की कीमतें बहुत अधिक बढ़ी हैं और यही कारण है कि कंपनी ने चार मूल्य वृद्धि की है, लेकिन यह बढ़ी हुई वस्तुओं की कीमतों को कवर करने के लिए पर्याप्त नहीं है।
मारुति की बिक्री
मारुति सुजुकी इंडिया ने मार्च में 1,70,395 इकाई की बिक्री के साथ पिछले महीने कुल थोक बिक्री में दो प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। हालांकि कंपनी द्वारा घरेलू स्तर पर बेची गई गाड़ियों की संख्या सात प्रतिशत घट कर 1,43,899 इकाई रह गई जो मार्च 2021 में 1,55,417 इकाई थी। बता दें कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 की तुलना में 13 प्रतिशत की वृद्धि के साथ पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में कुल 16,52,653 इकाइयों की बिक्री की।
मारुति कारों पर छूट
अप्रैल महीने में मारुति इग्निस कार के मैनुअल वर्जन पर 20,000 पर रुपये की नकद छूट दी जा रही है। इसके एएमटी वर्जन पर कोई कैश छूट नहीं है। इग्निस के सभी वेरिएंट पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। साथ ही 3000 रु की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है। मारुति सियाज पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं है। पर इस सेडान कार पर एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है, जो 25,000 रुपये का है। साथ ही 5000 रु की कॉर्पोरेट छूट भी उपलब्ध है। मारुति एस-क्रॉस के 'जेटा' ट्रिम पर 17,000 रुपये की नकद छूट है, जबकि एसयूवी के अन्य ट्रिम्स पर 12,000 रुपये की छूट है। इंडो-जापानी कार निर्माता की इस कार पर 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications