नई दिल्ली, जुलाई 12। अगर आप मारुति की कोई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में इजाफा कर दिया है। इस बात का ऐलान मारुति की तरफ से आज ही किया गया है। बता दें कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को कहा कि इसने हैचबैक स्विफ्ट और अन्य मॉडलों के सीएनजी वेरिएंट की कीमतों में 15,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। मारुति सुजुकी इंडिया के मुताबिक स्विफ्ट और सभी सीएनजी वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी इनपुट लागत में वृद्धि के कारण की गयी है।
आज से लागू होंगे नये दाम
मारुति ने कहा है कि कार मॉडलों पर एक्स-शोरूम कीमतों (दिल्ली) में 15,000 रुपये तक की वृद्धि हुई है। नई कीमतें आज यानी 12 जुलाई 2021 से प्रभावी हो गयी हैं। इस बढ़ोतरी से पहले स्विफ्ट की कीमत 5.73 लाख रुपये से 8.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) थी। मारुति सुजुकी ऑल्टो, सेलेरियो, एस-प्रेसो, वैगनआर, ईको और अर्टिगा सहित अपने कई मॉडलों में सीएनजी वेरिएंट बेचती है। इनकी कीमत 4.43 लाख रुपये से लेकर 9.36 लाख रुपये तक है।
आखिरी बार कब बढ़ाए थे दाम
इस साल अप्रैल में मारुति ने सेलेरियो और स्विफ्ट को छोड़कर, अपने अधिकांश मॉडलों की कीमतों में 22,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। तब भी मारुति ने इनपुट लागत में वृद्धि का हवाला दिया था। फिलहाल कंपनी ने बताया कि इसकी सीएनजी वेरिएंट के अलावा अन्य मॉडलों की कीमतों में भी वृद्धि की योजना है। जैसे ही बाकी मॉडल महंगे होंगे, उसकी सूचना भी दी जाएगी।
कई कार कंपनियों ने बढ़ाए दाम
मारुति सुजुकी के अलावा कई कार निर्माताओं ने इस साल में इनपुट लागत बढ़ने के कारण कार मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। जून का महीना ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के लिए काफी राहत भरा रहा। इस सेगमेंट में बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिली है। कोविड-19 की दूसरी लहर ने उत्पादन, मांग और रिटेल सेल्स पर ब्रेक लगा दिया था, जिसके बाद ऑटो सेगमेंट के सामने फिर से संकट आ गया था।
जून में बिक्री आंकड़े
सबसे पहले बात करें मारुति की तो मई के मुकाबले जून में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता की कुल सेल्स 217 फीसदी बढ़ी। मई में 46,555 कारों की बिक्री के मुकाबले पिछले महीने इसकी कुल 147,368 कारें बिकीं। इसका निर्यात भी 11,262 यूनिट्स के मुकाबले 17237 यूनिट्स रहा। इसकी मिनी और कॉम्पैक्ट वाहन बिक्री लगभग चार गुना बढ़कर 97,359 इकाई हो गया।
हुंडई और टाटा की बिक्री
हुंडई ने मई में 30703 यूनिट्स के मुकाबले जून में 77 फीसदी अधिक 54,474 यूनिट्स कारों की बिक्री। जून 2020 में हुंडई ने सिर्फ 26,820 कारें बेची थीं। जून 2020 के मुकाबले हुंडई की सेल्स में 103 फीसदी का इजाफा हुआ है। टाटा के पैसेंजर व्हीकल डिविजन ने पिछने महीने 24110 कारें बेचीं, जो मई के मुकाबले 59 फीसदी की बढ़त है। कुल मिलाकर टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री मई में बेची गई कारों की तुलना में 78% बढ़ कर 43704 इकाई रही। कंपनी की कुल घरेलू वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी जून में बढ़कर 22,100 इकाई हो गई जो मई में 11,401 इकाई थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications