नई दिल्ली, अक्टूबर 19। भारत में फेस्टिव सीजन चल रहा है। ये समय खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। लोग पूरे साल बचत करते हैं ताकि इस समय खरीदारी कर सकें। इसीलिए कंपनियां भी ढेरों ऑफर और डिस्काउंट लेकर आती हैं। कार कंपनियां भी बेस्ट डील्स पेश करती हैं। मगर ऐसा नहीं है कि इन डिस्काउंट ऑफर्स का फायदा उठा कर हर कोई कार खरीद ही पाए। क्योंकि ये लाखो रु का प्रोडक्ट होता है। पर सेकंड हैंड कार भी एक विकल्प है। कम बजट वाले लोग अच्छी कंडीशन वाली सेकंड हैंड कार खरीद सकते हैं। इस समय मारुति सुजुकी, जो कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है, की एक पुरानी सिलेरियो बिक रही है।
यहां से खरीदें
जिस पुरानी सिलेरियो की हम बात कर रहे हैं, वो कार्स24 पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। बता दें कि नयी सिलेरियो की शुरुआती कीमत ही 4.65 लाख रु है। इसके टॉप मॉडल का दाम 6 लाख रु है। पर कार्स 24 पर पुरानी सिलेरियो सिर्फ 2.48 लाख रु में मिल रही है। आगे जानिए बिक रही कार का साल और बाकी डिटेल।
कितनी पुरानी है कार
पुरानी सिलेरियो का मॉडल जून 2015 का है और ये कार 73 किमी से अधिक तक चली है। कार में 998 सीसी का इंजन है, जो 1.0 लीटर की कैपेसिटी वाला है। इसका इंजन 68 पीएस की पावर और 78 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। सिलेरियो के दमदार इंजन को 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
जानिए बाकी फीचर्स
अब बात करते हैं सिलेरियो के फीचर्स की। आपको इस कार में कीलेस एंट्री, मैनुअल एसी, पावर विंडो के साथ साथ हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट और फ्रंट सीट पर ड्यूल एयरबैग भी मिलेंगे। साथ ही इस कार में एबीएस और ईबीडी रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर भी हैं। जो मॉडल कार्स 24 पर बिक रही है उसे दूसरे मालिक द्वारा बेचा जा रहा है।
लोन और मनी बैक ऑफर
इस कार लोन और मनी बैक ऑफर भी उपलब्ध हैं। मनी बैक का मतलब है कि कार पसंद न आने पर आपको पूरा पैसा वापस दिया जाएगा। मगर इसके लिए केवल 7 दिनों का समय होगा। अगर आपके पास बजट कम हो तो आप लोन ले सकते हैं। आपको जीरो डाउन पेमेंट पर लोन मिल जाएगा। इसके बाद आपके लोन की ईएमआई बन जाएगी।
मारुति का डिस्काउंट ऑफर
इस महीने मारुति अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर भी पेश कर चुकी है। जैसे कि मारुति स्विफ्ट पर 12000 रु का कंज्यूमर ऑफर है। कार पर 10000 रु का एक्सचेंज बोनस और 2500 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है। इस कार पर कुल मिला कर 24,500 रु तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। मारुति डिजायर पर 7000 रु का कंज्यूमर ऑफर दिया जा रहा है। वहीं कार पर 10000 रु का एक्सचेंज बोनस और 2500 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है। यानी इस कार पर कुल मिला कर 19,500 रु तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। मारुति विटारा ब्रेजा पर 5000 रु का कंज्यूमर ऑफर दिया जा रहा है। वहीं कार पर 10000 रु का एक्सचेंज बोनस और 2500 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है। यानी इस कार पर कुल मिला कर 17,500 रु तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
