नयी दिल्ली। साल 2020 खत्म होने को है और 2021 से मारुति सहित बाकी कार कंपनियां गाड़ियों के दाम बढ़ाने वाली हैं। वैसे तो अभी कंपनी ने ये नहीं बताया है कि किस कार की कीमत कितनी बढ़ेगी, मगर इतना है कि आपको नयी गाड़ी के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। इसलिए इन्हीं बचे हुए दिनों में आप सस्ते में नयी कार खरीद सकते हैं। अगर आपका इरादा अभी नयी कार खरीदने का है तो मारुति की एक शानदार कार आप बेहद कम डाउन पेमेंट पर घर ला सकते हैं। आपकी ईएमआई भी काफी कम होगी। इस कार की कीमत 5 लाख रु से भी कम है। आइए जानते हैं इस कार की डिटेल और इसकी ईएमआई के बारे में।
मारुति सुजुकी सिलेरियो
मारुति सुजुकी की सिलेरियो काफी पसंद की जाने वाली कार है। इस कार की शुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम) 4.41 लाख रुपये है, जो इसके टॉप मॉडल के लिए 5.68 लाख रु तक जाती है। यदि आप इस कार को खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की डाउन पेमेंट चुकाएं तो आपकी मासिक ईएमआई 6,487 रुपये की होगी। ईएमआई का पैसा आपसे 8 फीसदी की ब्याज दर से लिया जाएगा। आपकी ईएमआई 7 साल की होगी।
रोजाना 216 रु का बोझ
6487 रु की मासिक ईएमआई को अगर रोजाना के हिसाब से देखें तो आपकी जेब पर सिर्फ 216 रु प्रति दिन का बोझ पड़ेगा। ये एक बहुत छोटी रकम है। वैसे ईएमआई की पेमेंट हर महीने ही होती है। आप अगर मासिक ईएमआई का बोझ कम करना चाहें तो ऐसा डाउन पेमेंट राशि बढ़ा कर किया जा सकता है। जल्दी लोन खत्म करने के लिए आप अवधि कम कर सकते हैं। इससे आपके द्वारा चुकाये जाने वाला कुल ब्याज भी कम होगा।
क्या हैं सिलेरियो के फीचर्स
सिलेरियो के फीचर्स की बात करें तो सेफ्टी के लिहाज से इसमें ड्राइवर एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर, चाइल्ड प्रूफ रियर डोर लॉक, एबीएस (एंटी-ब्रेक सिस्टम) के साथ ईबीडी, स्पीड अलर्ट अलार्म और रिवर्स पार्किंग सेंसर दिया गया है। कार में 998 सीसी का दमदार इंजन दिया गया है। कार में इलेक्ट्रिक पावर स्टेरिंग है। इसमें 5 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 35 लीटर की है।
मारुति दे रही डिस्काउंट
मारुति इस समय अपनी कई कारों पर भारी डिस्काउंट भी दे रही है, जिसका फायदा आप सिर्फ 31 दिसंबर तक उठा सकते हैं। आप मारुति सुजुकी की सबसे सस्ती कार यानी ऑल्टो 800 पर 36000 रु तक बचा सकते हैं। इनमें 15 हजार का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और 6 हजार रुपए तक का कॉर्पोरेट बोनस शामिल है।
एस-प्रेसो पर तगड़ी बचत
इस समय मारुति की एस-प्रेसो पर भी तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार को पिछले साल बाजार में लॉन्च किया गया। एस-प्रेसो पर इस समय 25 हजार रु का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही कार पर 20 हजार रु का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। चुनिंदा ग्राहकों को एस-प्रेसो पर 6 हजार रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा। मारुति की कई अन्य कारों पर भी डिस्काउंट मिल रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
