नई दिल्ली, जनवरी 10। नये साल 2022 की शुरुआत के साथ ही भारत में कार निर्माता कंपनियों ने अपने मॉडलों के दाम बढ़ाए हैं। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भी घोषणा की थी कि वह जनवरी से कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। कारों के नये रेट लागू हो चुके हैं। पर मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को राहत देने के लिए इस महीने अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर की भी पेशकश की है। मारुति से पहले टाटा और होंडा भी जनवरी में कारों पर डिस्काउंट का ऐलान कर चुकी हैं। आगे जानिए कि मारुति की किस कार पर कितनी छूट मिल रही है।
मारुति ऑल्टो 800
मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 को जनवरी 2022 में कुल 33,000 रुपये के बेनेफिट के साथ पेश किया गया है। इसमें 10,000 रुपये की नकद छूट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस (पेट्रोल पर) के अलावा 3000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट (पेट्रोल पर) दिया जा रहा है। कार के सीएनजी वेरिएंट पर कोई कैश डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस नहीं दिया जा रहा।
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो
जनवरी 2022 में एस प्रेसो के पेट्रोल और सीएनजी बीएस 6 वेरिएंट पर 33,000 रुपये तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। इनमें 15,000 रुपये की नकद छूट (पेट्रोल), 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस (पेट्रोल) और 3000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है।
मारुति ईको
जनवरी 2022 में मारुति ईको पर कुल 23,000 रुपये तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। इनमें 10,000 रुपये की नकद छूट (पेट्रोल), 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस (पेट्रोल) और 3000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट शामिल है।
मारुति वैगन आर
जनवरी 2022 में वैगन आर पर 23,000 रुपये की छूट दी जा रही है। ये फायदे आपको कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है। इसमें 10,000 रुपये नकद छूट (पेट्रोल) है, मगर सीएनजी वेरिएंट पर कोई नकद छूट नहीं है। इसी तरह कार पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस (पेट्रोल) और 3000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है।
जानिए बाकी कारों पर डिस्काउंट ऑफर
मारुति सेलेरियो पर जनवरी 2022 में 13,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर है। इसमें 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट शामिल है। इसी तरह मारुति स्विफ्ट के सभी वेरिएंट पर 10,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट शामिल है। मारुति डिजायर के सभी वेरिएंट पर 10,000 रुपये की नकद छूट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस है। इस कार पर 3000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी दी जा रही है। मारुति विटारा ब्रेज़ा पर 18,000 रुपये का लाभ मिल रहा है। इसमें 5000 रुपये की नकद छूट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। बता दें कि इस कार पर 3000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी दी जा रही है। मारुति अर्टिगा बीएस6 पेट्रोल और सीएनजी मॉडल पर जनवरी 2022 में कोई छूट नहीं है।
मारुति की बिक्री
पिछले महीने देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की सेल्स घटी। जबकि हुंडई को भी नुकसान हुआ। मगर टाटा मोटर्स की कारों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। पहले बात करते हैं मारुति की। मारुति सुजुकी इंडिया ने दिसंबर 2021 में 1,53,149 इकाइयों की कुल बिक्री की, जो दिसंबर 2020 के मुकाबले 4% कम है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications