नयी दिल्ली। कारों की सेल्स अब रफ्तार पकड़ने लगी है। सितंबर में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की सेल्स में 30.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। बाकी कार कंपनियों की सेल्स भी ठीक-ठाक बढ़ी। जिन लोगों के पास अच्छा बजट है वे नयी कारें खरीदने लगे हैं। अगर आप का बजट कम है और आप कार खरीदना चाहते हैं तो परेशान न हों। हम यहां आपको एक ऐसा ऑप्शन बताएंगे, जहां आपको मारुति की 1 लाख रु से भी कम में मिल जाएगी। दरअसल मारुति नयी कारों के साथ-साथ पुरानी कारों का भी बिजनेस करती है। मारुति ट्रूवैल्यू नाम के अपने सैकंड हैंड कार प्लेटफॉर्म से पुरानी कारें बेचती है। अगर आप सस्ते में कार के मालिक बनना चाहते हैं तो आप मारुति के इस प्लेटफॉर्म से काफी कम कीमत पर सैकंड हैंड कार खरीद सकते हैं। ट्रूवैल्यू पर मिलने वाली सैकंड हैंड कारें अच्छी कंडीशन में होती हैं। साथ ही आपको कुछ और भी सुविधाएं मिलती हैं। इस समय ट्रूवैल्यू पर कौन-कौन सी कारें उपलब्ध हैं आइए जानते हैं।
विटारा ब्रेजा
ट्रूवैल्यू पर इस समय मारुति की जो कारें बिक्री के लिए मौजूद हैं उनमें विटारा ब्रेजा शामिल है। इस कार का डीजल वेरिएंट बिक्री के लिए मौजूद है। बता दें कि आपको कार का 2016 मॉडल मिलेगा, जो 32,521 किलोमीटर तक चला हुआ है। कार को पहला मालिक बेच रहा है। यानी ये कार केवल 1 ही व्यक्ति के पास रही है। कीमत की बात करें तो आपको विटारा ब्रेजा का ये मॉडल 5.50 लाख रु में मिलेगा।
स्विफ्ट डिजायर सिर्फ 1.40 लाख रु
आपके पास मारुति की स्विफ्ट डिजायर के पेट्रोल वेरिएंट को सिर्फ 1.40 लाख रु में खरीदने का मौका है। स्विफ्ट डिजायर का 2010 मॉडल उपलब्ध। ये कार 1.14 लाख किमी से अधिक चल चुकी है। बता दें कि इस कार को भी पहला मालिक बेच रहा है। बता दें कि नयी स्विफ्ट डिजायर की कीमत 5.8 लाख रु से लेकर 8.28 लाख रु तक है। ये कार 23.26 किमी तक का माइलेज देती है।
ये है 90 हजार रु में मिल रह कार
मारुति की काफी पसंद की जाने वाली कार ऑल्टो 800 आपको महज 90 हजार रु में मिल जाएगी। मारुति ऑल्टो 800 का 2013 मॉडल बेचा जा रहा है। ऑल्टो 800 का एलएक्सआई वेरिएंट बिक्री के लिए रखा गया है। नयी ऑल्टो 800 की शुरुआती कीमत 2.94 लाख रु है। कार में 796 सीसी का इंजन दिया गया है। बता दें कि ये कार सीएनजी में भी उपलब्ध है, जो 31.59 किमी तक का माइलेज देती है।
स्विफ्ट की कीमत बेहद कम
ट्रूवैल्यू पर स्विफ्ट कार भी बिक्री के लिए रखी गयी है। 1.21 लाख किमी चुकी स्विफ्ट का 2010 मॉडल बेचा जा रहा है। बता दें कि आपको पेट्रोल वेरिएंट मिलेगा। इस बेहद पसंद की जाने वाली कार की कीमत सिर्फ 1.38 लाख रुपये है। वैसे स्विफ्ट की शुरुआती कीमत 5.19 लाख रु है। ये कार 21.21 किमी का माइलेज देती है।
मारुति सुजुकी वैगनआर
मारुति सुजुकी वैगनआर का 2011 मॉडल बेचा जा रहा है। आपको सीएनजी वेरिएंट मिलेगा, जो सिर्फ 70 हजार से कुछ अधिक किमी तक चला है। वैगनआर का एलएक्सआई मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। कार की कीमत आपको हैरान कर देगी। इस सैकंड हैंड कार को सिर्फ 1.30 लाख रुपये में बेचा जा रहा है। नयी वैगनआर की कीमत 4.45 लाख रु से लेकर 5.94 लाख रु तक है।
कैसा है ट्रूवैल्यू पर पेपरवर्क
यदि आप ट्रूवैल्यू पर कोई कार खरीदना चाहते हैं तो ध्यान रहे कि यहां पेपरवर्क काफी आसान है। बाकी जगह की तुलना में ट्रूवैल्यू पर सैकंड हैंड कार खरीदना ईजी प्रोसेस है। आपको ट्रूवैल्यू से कार खरीदने पर और भी बहुत सी सुविधाएं मिलेंगी।
सितंबर में मारुति की बिक्री
बता दें कि सितंबर 2020 में मारुति की बिक्री 30.8 फीसदी अधिक 1,60,442 यूनिट्स रही। कंपनी ने पिछले साल सितंबर में 122,640 कारें बेची थीं। घरेलू स्तर पर मारुति की बिक्री 32 फीसदी अधिक 152,608 यूनिट्स और निर्यात 9 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 7834 यूनिट्स रहा। कंपनी ने पिछले महीने 112,993 पैसेंजर कारें बेचीं, जो सितंबर 2019 में बिकी 78,979 कारों के मुकाबले 43.1 फीसदी ज्यादा रहीं है। मिनी और कॉम्पैक्ट सब सेगमेंट में अच्छी बिक्री से मारुति की सेल्स को सहारा मिला।
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications