Discount on Maruti Car : कार कंपनियां लगभग हर महीने अपनी कारों पर तरह-तरह के डिस्काउंट ऑफर की पेशकश करती हैं। पूरे साल आपको करीब-करीब सभी कार कंपनियों की तरफ से पेश किए जाने वाले ऑफर्स का फायदा मिल ही जाएगा। इस महीने भी कार कंपनियों ने ऑफर पेश कर दिए हैं। टाटा के ऑफर की जानकारी हम आपको पहले ही दे चुके हैं। यहां हम आपको बताएंगे देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के ऑफर के बारे में।
नये साल में पेश किए ऑफर
नया साल 2023 हाल ही में शुरू ही हुआ है और कई वाहन निर्माता कंपनियों की तरह मारुति ने भी अपनी गाड़ियों पर भारी छूट और ऑफ़र की पेशकश कर दी है। मारुति सुजुकी अपनी इग्निस, सियाज और बलेनो सहित नेक्सा कारों पर दमदार छूट की पेशकश कर रही है। ये बेनेफिट आपको कैश छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट के रूप में मिलेंगे।
मारुति सुजुकी इग्निस
ऑफर की डिटेल देना हैचबैक से शुरू करें तो मारुति सुजुकी इग्निस के मैनुअल वेरिएंट के मॉडल ईयर (एमवाई) 2022 पर 30,000 रुपये और एमवाई 23 पर 15,000 रुपये तक की नकद छूट का लाभ उठाया जा सकता है। नेक्सा की इस एंट्री-लेवल हैचबैक पर 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट भी है। इस तरह इग्निस पर कुल 50,000 रुपये की बचत हो सकती है। ध्यान रहे कि एमवाई 22 और एमवाई 23 मॉडल दोनों के एएमटी वेरिएंट पर कैश छूट उपलब्ध नहीं है।
मारुति सुजुकी बलेनो
अगली कार है मारुति सुजुकी बलेनो, जिस पर 15,000 रुपये तक की नकद छूट मिल रही है। ये केवल एमवाई 2022 मॉडल के टॉप-स्पेक अल्फा वेरिएंट पर वैलिड है। इसके अलावा बलेनो पर कोई और ऑफर नहीं पेश किया जा रहा है।
सियाज पर सबसे अधिक ऑफर
मारुति सुजुकी सियाज इस महीने सबसे अधिक बेनेफिट की पेशकश की जा रही है। इसके एमवाई 2022 मॉडल पर इस सेडान कार को आप 35,000 रुपये तक की कैश छूट के साथ खरीद सकते हैं। कार पर 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये तक के कॉर्पोरेट लाभ मिल रहे हैं। इसी तरह जनवरी 2023 में सियाज पर कुल छूट 65,000 रुपये हो जाती है। इसके अलावा एमवाई 2022 और एमवाई 2023 मॉडल दोनों पर एक्सचेंज और कॉर्पोरेट बेनेफिट उपलब्ध हैं।

इन कारों पर कोई ऑफर नहीं
मारुति सुजुकी एक्सएल 6 और हाल ही में पेश की गई ग्रैंड विटारा पर जनवरी के लिए कोई ऑफर नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि दोनों कारें वर्तमान में भारतीय बाजार में हाई डिमांड में हैं। बाकी कारों पर सभी तरह के ऑफ़र 31 जनवरी 2023 तक वैलिड हैं। ध्यान रहे कि ऊपर बताए गए ऑफर लोकेशन के आधार पर भिन्न हो सकते हैं और साथ ही स्टॉक की उपलब्धता भी इस मामले में अहम है। यदि आप ऊपर बताए गए ऑफ़र और छूट के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं तो आपको करीब नेक्सा डीलरशिप से संपर्क करना होगा। देश की प्रमुख कार कंपनियों में से एक टाटा ने अपनी लाइन-अप में चुनिंदा मॉडलों पर इस महीने 35,000 रुपये तक के बेनेफिट का ऐलान किया है। आप टाटा की कारों पर भी ऑफर का फायदा ले सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
