नई दिल्ली, अक्टूबर 03। मारुति सुजुकी भारत में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी है। कंपनी ने बजट हैचबैक कारों की कैटगरी में वैगनआर की बिक्री सबसे ज्यादे है। त्योहारों का समय चल रहा है और अगर आफ इस दिवाली अपने घर कार लाने की सोच रहे हैं तो वैगनाआर पर आकर्षक फाइनेंस डील उपलब्ध है। कार की कीमत 5.47 लाख रुपये से शुरू होती है और इसे महज आप 1 लाख रुपए के डाउनपेमेंट पर घर ले जा सकते हैं।
चुनिंदा मॉडलो पर मिल रहा है ऑफर
कंपनी ग्राहकों को केवल एक लाख रुपये डाउनपेमेंट कर मारुति वैगनआर की सबसे सस्ती मॉडल एलएक्सआई और टॉप सेलिंग वेरिएंट वैगनआर वीएक्सआई को खरीदने का मौका दे रही है। चलिए आपको पांच साल के लिए मिलने वाले लोन, मासिक किस्त आदी के विषय में पूरी जानकारी देते हैं।
माइलेज के साथ बजट फ्रेंडली है कार
मारुति सुजुकी ने वैगनआर को एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई+ जैसे 4 ट्रिम लेवल वैरियंट में पेश किया है। इन वैरियंट की कीमत 5.48 लाख से लेकर 7.20 लाख रुपए तक है। वैगनआर में 1197 cc का इंजन है, जो 88.5 बीएचपी तक की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। मारूती के अनुसार कार के पेट्रोल वेरिएंट्स की माइलेज 25.19 प्रतिशत है। वैगनआर के सीएनजी वेरिएंट्स की माइलेज 34.05 कीमी प्रतिघंटे है। हैचबैक कार लुक और फिचर्स के मामले में भी दमदार है।
लोन और ईएमआई का गणित
मारुति सुजुकी वैगनआर की कीमते भी आकर्षक है। कार के बेस मॉडल वैगनआर एलएक्सआई की एक्स शोरूम कीमत 5.48 लाख रुपये और ऑन-रोड प्राइस 6,01,473 रुपये है। अगर आप एक लाख के डॉउनपेमेंट पर इसे खरीदते हैं तो आपकों 5 लाख 5,01,473 रुपये का लोन मिलेगा। 5 साल के लिए 9 प्रतिशत ब्याज पर प्रतिमाह ईएमआई 10410 रुपए होगी।
मारुति सुजुकी वैगनआर के एक और मॉडल वीएक्सआई की एक्स शोरूम कीमत 5.91 लाख रुपये है। और ऑन-रोड प्राइस 6,49,356 रुपये की है। 1 लाख रुपए के डॉउनपेमेंट पर खरीदने पर आपकों 5,49,356 रुपए का लोन मिलेगा। 5 साल के लिए 9 प्रतिशत ब्याज पर आपकी ईएमआई 11404 रुपए होगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
