नई दिल्ली, जुलाई 5। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए जुलाई महीने के लिए कुछ मॉडलों पर भारी डिस्काउंट का ऐलान किया है। कंपनी ने जुलाई महीने के अपने ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट डिस्काउंट को शामिल किया है। ऑल्टो से लेकर स्विफ्ट और ईको तक पर मारुति की तरफ से छूट दी जा रही है। हालांकि मारुति ने अर्टिगा पर किसी तरह के ऑफर का ऐलान नहीं किया है। जानते हैं कि कंपनी की किस कार पर कितनी छूट दी जा रही है।
मारुति ऑल्टो
ऑल्टो भारत भर में सबसे लोकप्रिय स्मॉल साइज कारों में से एक है। इस कार पर जुलाई महीने में 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके पेट्रोल इंजन मॉडल पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि सीएनजी इंजन मॉडल पर 10,000 रुपये की नकद छूट दी जाएगी।
मारुति सिलेरियो और सिलेरियो एक्स
इन दोनों कारों पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। मगर दोनों ही कारों में से किसी पर भी कैश डिस्काउंट नहीं मिलेगा।
मारुति डिजायर
पांच सीटों वाली इस सेडान को 20,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।
मारुति ईको
इस मिनीवैन को 10,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये के कॉर्पोरेट छूट के साथ बेचा जा रहा है।
मारुति एस-प्रेसो
इस कार के पेट्रोल इंजन मॉडल को 25,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ पेश किया जा रहा है, जबकि एस-प्रेसो के सीएनजी मॉडल को आप 10,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा कार पर आपको 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा।
मारुति स्विफ्ट
इस गाड़ी को 20,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। कार के एलएक्सआई मॉडल पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि जेडएक्सआई और जेडएक्सआई+ वेरिएंट पर 15 हजार रु का कैश डिस्काउंट उपलब्ध है। स्विफ्ट वीएक्सआई को आप 30,000 रुपये के भारी कैश डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
मारुति विटारा ब्रेजा
इस कार को खरीदने वालों को 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 4,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट मिलेगी।
मारुति वैगन-आर
यह ब्रांड की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है। इसके पेट्रोल इंजन वाले मॉडल पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं कार के सीएनजी इंजन मॉडल पर 5,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जाएगा। इनके अलावा कार पर और 15,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। बता दें कि 1 जुलाई से मारुति ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पिछले महीने एक बयान में कहा था कि पिछले एक साल से विभिन्न इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी के कारण कंपनी के वाहनों की लागत बढ़ी है। इसलिए कंपनी के लिए यह जरूरी हो गया है कि कारों की कीमतों में वृद्धि के माध्यम से ग्राहकों पर अतिरिक्त लागत का कुछ भार डाला जाए।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
