नई दिल्ली, सितंबर 8। त्योहारी सीजन नजदीक आने के साथ ही भारत में कार निर्माता कंपनियों ने अपने वाहनों पर डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है। मारुति सुजुकी ने भी सितंबर महीने के लिए अपनी कारों पर आकर्षक डील की घोषणा कर दी है। मारुति की ऑल्टो के पेट्रोल एसी वेरिएंट पर 20,000 रुपये और पेट्रोल नॉन-एसी वेरिएंट पर 15,000 रुपये की नकद छूट दी जा रही है। हालांकि ऑल्टो के सीएनजी वर्जन पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं है। मगर इस हैचबैक के सभी वेरिएंट पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है।
एस-प्रेसो और सिलेरियो
एस-प्रेसो के पेट्रोल वेरिएंट पर 25,000 रुपये की नकद छूट उपलब्ध है, जबकि इसके सीएनजी वेरिएंट पर कोई नकद छूट नहीं दी जा रही है। जहां तक सिलेरियो की बात है तो इस पर भी कोई कैश डिस्काउंट नहीं है। मगर एस-प्रेसो और सिलेरियो दोनों पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। साथ ही दोनों कारों के सभी वेरिएंट पर 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी दी जा रही है।
मारुति वैगनआर
मारुति वैगन-आर खरीदारों को 10,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध कराई जा रही है। लेकिन यह छूट केवल पेट्रोल वेरिएंट पर मिल रहा है। इसके सीएनजी वर्जन पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं मिलेगा। मगर इस कार के सभी वेरिएंट्स पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
स्विफ्ट और डिजायर
स्विफ्ट और डिजायर दोनों पर मारुति की तरफ से 10,000 रुपये की नकद छूट दी जा रही है। आपको दोनों कारों पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी मिलेगी। जहां तक अर्टिगा की बात है, तो इस महीने इस कार पर कोई आधिकारिक छूट और डील उपलब्ध नहीं है।
मारुति विटारा ब्रेजा
मारुति विटारा ब्रेज़ा पर 10,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट ऑफर की जा रही है। वहीं ईको के पेट्रोल वेरिएंट पर 5,000 रुपये की नकद छूट की पेशकश की जा रही है, जबकि सीएनजी वेरिएंट पर यह छूट शून्य है। इस कार पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
मारुति की अगस्त सेल्स
मारुति सुजुकी की अगस्त में इलेक्ट्रॉनिक कम्पोनेंट की कमी के कारण इसकी कुल बिक्री घट गई। जुलाई के मुकाबले इसकी सेल्स 19.5 फीसदी घट कर 1,30,699 यूनिट रह गयी। हालांकि साल दर साल आधार पर इसकी सेल्स में 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसने पिछले साल अगस्त महीने में 124,624 कारें बेची थीं। मासिक आधार पर कंपनी का निर्यात 2.8 फीसदी घट कर 20,619 यूनिट रह गया, जबकि यूटिलिटी व्हीकल सेल्स 24.5 फीसदी लुढ़क कर 32272 यूनिट रह गयी। हाल ही में मारुति सुजुकी ने एक दोषपूर्ण (फॉल्टी) मोटर जनरेटर यूनिट को बदलने के लिए 1.8 लाख कारों को वापस बुलाने का ऐलान किया है। ये कारें 4 मई 2018 और 27 अक्टूबर 2020 के बीच बेची गई हैं। जिन कारों को रिकॉल किया जा रहा है उनमें सियाज सेडान, एर्टिगा यूटिलिटी व्हीकल और एसयूवी विटारा ब्रेज़ा, एसक्रॉस और एक्सएल-6 के कुछ पेट्रोल वेरिएंट शामिल हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
