नयी दिल्ली। अगर आप कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। मारुति अपने तीन शानदार मॉडलों पर भारी छूट दे रही है। खास बात यह है कि मारुति के ये तीनों मॉडल बीएस-6 हैं। दरअसल फरवरी में मारुति की बिक्री नरम रही, जिसके चलते कंपनी बीएस-6 वाले मॉडल की बिक्री को बढ़ाने के लिए कुछ आकर्षक छूट और बेनेफिट दे रही है। आप मार्च 2020 के दौरान अपने लोकल नेक्सा डीलरशिप से इस कारों पर मिल रही छूट का फायदा उठा सकते हैं। मारुति जिन कारों पर छूट दे रही है उनमें सियाज, इग्निस और बलेनो शामिल हैं। आइये जानते हैं किस कार पर मिल रही है कितनी छूट।
Maruti Suzuki Ciaz
मारुति सुजुकी की सियाज पर 50,000 रुपये तक बचाने का मौका है। मारुति की मिडसाइज़ सेडान में काफी अधिक स्पेस है। निश्चित रूप से ये एक पैसा वसूल कार है। BS6 तकनीक से लैस पेट्रोल इंजन वाली सियाज रिफाइंड और किफायती गाड़ी है। इस कार की कीमत 8.2 लाख रुपये से 11 लाख रुपये तक है। सियाज में 1.5 लीटर 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है। ये कार मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। इसमें 5 लोगों के बैठने की क्षमता है। सियाज 20.28 से 21.56 किमी तक का माइलेज देती है।
Maruti Suzuki Baleno
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी अपनी बलेनो पर 45000 रुपये की छूट दे रही है। ये मारुति की हैचबैक कार है, जो पेट्रोल के अलावा डीजल वेरिएंट में उपलब्ध है। जानकारी के लिए बता दें कि बलेनो का मुकाबला भारतीय बाजार में टाटा अल्ट्रॉज, होंडा जैज और ह्यूंडई आई20 जैसी कारों से होता है। बलेनो की कीमत 5.59 लाख रुपये से लेकर 9 लाख रुपये है। बलेनो 19.56 किमी से 27.39 किमी तक का माइलेज देती है। इसके अलग-अलग मॉडल में 1197 से लेकर 1248 सीसी तक का इंजन है।
Maruti Suzuki Ignis
मारुति इग्निस पर 35000 रुपये की छूट दे रही है। इग्निस मारुति की सबसे नयी BS6 कारों में से एक है। नयी इग्निस में बीएस6 1.2-लीटर के12 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 82 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इग्निस के इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मौजूद है। 4.89 लाख रुपये की कीमत वाली मारुति इग्निस का माइलेज 20.89 किलोमीटर है। इसका इंजन 1197 सीसी का है। इग्निस के टॉप मॉडल की कीमत 7.28 लाख रुपये तक है।
यह भी पढ़ें - सेल्टॉस : फिर बनी बेस्ट सेलिंग एसयूवी, जानें कीमत और फीचर
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
