नयी दिल्ली। अप्रैल से आपको मारुति सुजुकी की एक शानदार और बेहद किफायती रेट पर मिलने वाली नहीं मिलेगी। जी हां मारुति अपने ऑल्टो के10 मॉडल को बंद करने जा रही है। यानी अगले महीने से मारुति अपने सबसे अधिक बिकने वाले मॉडलों में से एक का प्रोडक्शन रोक देगी। बता दें कि मारुति के पास एक से एक शानदार हैचबैक कार है। इनमें मारुति ऑल्टो कंपनी की बेहद कम कीमत वाली सबसे ज्यादा सेलिंग वाली कार है। मगर अब कंपनी ने अपने ऑल्टो के के10 मॉडल को रोकने का फैसला लिया है। बता दें कि मारुति ने ऑल्टो ने कोई भी बड़ा बदलाव 6 साल पहले 2014 में ही किया था। इसके बाद कंपनी ने ऑल्टो में सिर्फ सुरक्षा के लिहाज से ही कुछ फीचर्स इसमें शामिल किये हैं। इनमें ड्राइवर साइड एयरबैग, फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर, एबीएस, ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं।
2010 में आई थी ऑल्टो के10
ऑल्टो के10 को मारुति सुजुकी ने 2010 में पेश किया था। तब कंपनी ने इसे 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया था। ऑल्टो के10 को मारुति की एक और दमदार कार वैगन आर से ज्यादा बेहतर माना जाता है। 2010 के बाद 2014 में मारुति ने ऑल्टो के10 का दूसरा वेरिएंट या सेकंड जेनरेशन मॉडल बाजार में उतारा था। इसके बाद मारुति ने इसमें कोई भी बड़ा अपडेट नहीं किया। वैसे एक रिपोर्ट ये भी बताती है कि एक या दो साल में मारुति ऑल्टो (800) को भी स्थायी रूप से बंद किया जा सकता है।
क्या है इसकी वजह
दरअसल मारुति ऑल्टो के10 को बंद करके दूसरे मॉडलों के लिए रास्ता बनाना चाह रही है। कंपनी ने ऑल्टो और वैगन आर के बीच की रेंज मद्देनजर नई कार एस-प्रेसो को लॉन्च कर दिया है। मारुति के इस नये मॉडल को डिजाइन और फीचर्स के मामले में ऑल्टो के10 से बेहतर माना जा रहा है। बता दें कि एस-प्रेसो में बीएस6 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। अगले महीने से ही बीएस 6 तकनीक से जुड़े उत्सर्जन नियम लागू होने जा रहे हैं। संभवत इसीलिए मारुति ने ऑल्टो के10 में अपडेटि किये बिना इसे बंद करने का फैसला लिया।
कितनी है ऑल्टो के10 की कीमत
मारुति ऑल्टो के10 की शुरुआती कीमत 3.61 लाख रुपये है। ये कार सीएनजी में भी उपलब्ध है। ऑल्टो के10 24-32 किमी तक का शानदार माइलेज देती है। ऑल्टो के10 में अधिकतम 68 पीएस की पावर और 90 एनएम का पीक टॉर्क मिलता है। इसके सभी वेरिएंट में एयर कंडीशनिंग, फ्रंट पावर विंडो, पावर स्टीयरिंग, सेंट्रल लॉकिंग और डबल-डीआईएन ऑडियो सिस्टम जैसे खास फीचर्स मिलते हैं। मारुति ने इसके कुल तीन वेरिएंट उतारे हैं, जिनमें LX, LXi और VXi शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - ये हैं मारुति की सीएनजी वाली कारें, जानें कीमत और फीचर
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications