नई दिल्ली, अगस्त 6। पिछले महीने यानी जुलाई में 10 सबसे अधिक बिकने वाली कारों में से 6 मारुति की रहीं। यहां तक टॉप 3 पायदानों पर भी मारुति की ही कारें रहीं। पहले पायदान पर रही वैगनआर, जिसकी 22588 यूनिट्स पिछले महीने बिकीं। दूसरे नंबर पर रही बलेनो, जिसकी 17960 यूनिट्स बिकीं। पर एक मामले में बलेनो वैगनआर से भी आगे रही। दरअसल जुलाई 2021 की सेल्स के मुकाबले वैगनआर की बिक्री 1 फीसदी घटी, जबकि बलेनो की बिक्री 22 फीसदी बढ़ी। बलेनो टॉप सेलिंग कारों की लिस्ट में अपने शानदार फीचर्स के कारण रही। आगे जानिए बलेनो के बेस्ट फीचर्स और कीमत।
कितनी है कीमत
बलेनो 7 वेरिएंट में उपलब्ध है। इनमें बलेनो सिग्मा इसका बेस मॉडल है, जिसकी कीमत 649000 रु है। वहीं बलेनो डेल्टा की कीमत 7.33 लाख रु, बलेनो डेल्टा की कीमत 7.83 लाख रु, बलेनो जेटा की कीमत 8.26 लाख रु, बलेनो जेटा पेट्रोल एजीएस की कीमत 8.76 लाख रु, बलेनो अल्फा पेट्रोल की कीमत 9.21 लाख रु और बलेनो अल्फा पेट्रोल एजीएस, जो कि इसका टॉप मॉडल है, की कीमत 9.71 लाख रु है।
कैसा है इंजन
बलेनो में हाल ही में कुछ अपडेट देखी गयी, जिनमें कार निर्माता मारुति ने इस प्रीमियम हैचबैक के डिज़ाइन में बदलाव किया और इसमें एक नया एएमटी गियरबॉक्स दिया गया, जो सीवीटी यूनिट की जगह आया है। नयी बलेनो में एक हेड-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा और कनेक्टेड कार फीचर्स जैसे कई टेक दिए गए हैं। हालांकि, मारुति सुजुकी ने इसके 1.2-लीटर, 88 बीएचपी पेट्रोल इंजन को बरकरार रखा है।
चेक करें बाकी फीचर्स
नई 2022 मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट में और भी कई फीचर्स हैं। यह एंड्रॉइड ऑटो, ऐप्पल कारप्ले और 40+ कनेक्टेड कार सुविधाओं के साथ एक नये 9.0-इंच स्मार्टप्ले प्रो + टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को स्पोर्ट करती है। कुछ अन्य नई हाई-टेक सुविधाओं में एक हेड-अप डिस्प्ले, एक 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, एलेक्सा कनेक्ट, एक ऑल-एलईडी लाइटिंग सिस्टम, एक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, रियर एसी वेंट और छह एयरबैग जैसे सुरक्षा उपकरण शामिल हैं।
कितनी है माइलेज
बलेनो के लिए कंपनी का दावा है कि यह 22.9 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है। इसका इंजन 1197 सीसी का है। मारुति सुजुकी बलेनो में केवल 1.2 लीटर सामान्य पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। बलेनो का 1.2 लीटर सामान्य पेट्रोल इंजन 6000 आरपीएम पर 90 पीएस की पावर और 4400 आरपीएम पर 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
अप्रोचिंग ऑब्जेक्ट डिटेक्शन (एओडी)
बलेनो में यह एक यूनीक फीचर है जहां कार का कैमरा अपने सामने मूविंग ऑब्जेक्ट का पता लगाता है और ड्राइवर को उससे सतर्क रहने के लिए सूचित करता है। इसकी तुलना टाटा हैरियर के पार्किंग सेंसर से की जा सकती है लेकिन इस सेगमेंट की कार में इस तरह का सेफ्टी फीचर होना अभी भी खास है। न्यू एज बलेनो के ड्राइविंग प्रदर्शन में क्रीप फंक्शन जैसे इनोवेटिव फीचर्स की विशेषता है जो स्टॉप-गो ट्रैफिक में ड्राइव करना आसान बनाता है, जरूरत पड़ने पर रिस्पॉन्सिव पिकअप के लिए किक-डाउन फंक्शन और सबसे स्मूथ ड्राइव के लिए क्रूज़ कंट्रोल पेश करता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
