नई दिल्ली, अगस्त 23। कार खरीदने के कई ऑप्शन हैं। मगर जरूरी नहीं कि नयी कार खरीदने का हर किसी के पास बजट हो। नयी कार के लिए लोन मिल सकता है, पर यदि आप ईएमआई भरने की कंडीशन में नहीं हैं तो उधार लेकर कार खरीदना सही नहीं है। ऐसी स्थिति में एक ही ऑप्शन बचता है और वो है सेकंड हैंड कार। कम पैसों में महंगी कार का सेकंड हैंड मॉडल भी खरीदा जा सकता है। जैसे कि इस समय मारुति सुजुकी बलेनो के 3 मॉडल कम कीमत पर मिल रहे हैं। जानते हैं इन कारों की डिटेल।
बलेनो का 2016 मॉडल
सबसे पहले बात करते हैं बलेनो के 2016 मॉडल की, जो इस समय ट्रूवैल्यू पर बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। ट्रू वैल्यू मारुति सुजुकी की पुरानी कारों के लिए भारत का सबसे अधिक विजिट किया जाने वाला ऑनलाइन पोर्टल है। 2016 के बलेनो मॉडल का 1.2 जेटा वेरिएंट बिक्री के लिए रखा गया। ये पेट्रोल इंजन वाला मॉडल है। कीमत की बात करें तो आपको यह मॉडल 5.59 लाख रु में मिल जाएगा। बता दें कि कार को दूसरे मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। ये कार 58 हजार किलोमीटर से अधिक चली है।
बलेनो का 2017 का मॉडल
बलेनो का 2017 मॉडल भी बिक्री के लिए रखा गया है। ये कार भी ट्रूवैल्यू पर ही बिक्री के लिए रखी गयी है। ट्रूवैल्यू पर बलेनो का 2017 मॉडल 1.2 सिग्मा वेरिएंट बिक रहा है। ये कार भी पेट्रोल इंजन वाली है। आपको इसे खरीदने के लिए 5.50 लाख रुपये खर्च करने होंगे। ये कार भी दूसरे मालिक द्वारा बेची जा रही है। ये कार दिल्ली में बिक रही है। ये मॉडल 71,408 किलोमीटर से अधिक चली हुई है।
बलेनो का 2018 मॉडल
बलेनो का 2018 मॉडल भी बिक्री के लिए रखा गया है। इस मॉडल को भी दूसरे मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। 2018 के मॉडल की कीमत 5.85 लाख रु है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बलेनो के 2018 मॉडल का 1.3 डेल्टा वेरिएंट बिक रहा है। ये कार भी पेट्रोल इंजन है। बलेनो का यह मॉडल 35,443 किलोमीटर से अधिक चल चुका है।
ट्रूवैल्यू पर जानकारी
यहां हमने जो जानकारी दी है वे ट्रूवैल्यू पर मौजूद है। मगर पुरानी कार आप कहीं से भी खरीदें आपको उसके डॉक्यूमेंट्स और कंडीशन को अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए। पुरानी कारों के लिए ऑनलाइन लेन देन करना सही नहीं है।
मारुति की बिक्री
मारुति सुजुकी इंडिया देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। जुलाई में इसकी बिक्री में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कंपनी ने पिछले साल जुलाई महीने में 1,08,064 यूनिट्स के मुकाबले इस साल समान महीने में 1,62,462 यूनिट्स की बिक्री की। मारुति की घरेलू बिक्री पिछले महीने 39 प्रतिशत बढ़कर 1,41,238 इकाई रही, जो जुलाई 2020 में 1,01,307 इकाई रही थी। कंपनी ने कहा कि जुलाई में इसका निर्यात बढ़कर 21,224 इकाई हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 6,757 इकाई था। यानी कंपनी का निर्यात तीन से अधिक रहा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications