महिलाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मारुति सुजुकी और हुंडई अपनी महिला ग्राहकों के लिए खास सर्विस कैंप लेकर आई हैं।
नई दिल्ली। महिलाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मारुति सुजुकी और हुंडई अपनी महिला ग्राहकों के लिए खास सर्विस कैंप लेकर आई हैं। मारुति सुजुकी ने बताया कि वह देश भर में फैले अपने सर्विस कैंप के जरिए इंटरनेशनल वूमेन डे (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस) मनाएगी। इस कैंप का आयोजन 8 मार्च से 30 मार्च तक चलेगा। वूमेन डे के अवसर पर चलने वाले सर्विस कैंप में कंपनी अपनी महिला ग्राहकों को स्पेशल ऑफर देगी। कंपनी महिला ग्राहकों को सर्विस चार्ज, कार के पार्ट्स और एसेसरीज पर छूट देगी। वही दूसरी ओर दूसरी सबसे बड़ी घरेलू कार कंपनी ह्युंदई मोटर इंडिया ने इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के मौके पर महिलाओं के लिए एक खास पहल की है। हुंडई के सर्विस कैंप 6 से 8 मार्च तक रहेंगे। इन कैंपों में महिलाओं के लिए खास पेशकशें की जा रही हैं।

मारुति सुजुकी का महिला दिवस पर बड़ा ऑफर
जानकारी दें कि इंटरनेशनल वुमन्स डे सर्विस कैंप के तहत मारुति सुजुकी की महिला ग्राहकों को सर्विस लेबर चार्ज, पार्ट्स व एक्सेसरीज पर स्पेशल ऑफर मिलेंगे। इसके अलावा उन्हें कार के लिए कॉम्प्लिमेंटरी ड्राई वॉश/टॉप वॉश भी उपलब्ध कराई जाएगी। वुमन्स डे पर मारुति वर्कशॉप में कार लाने वाली महिला ग्राहकों को सरप्राइज गिफ्ट और कॉम्प्लिमेंटरी सर्विस वाउचर भी दिए जाएंगे। कंपनी 8 मार्च को महिलाओं की कार सर्विसिंग के लिए लाने और वापस ले जाने के लिए फ्री पिकअप और ड्रॉप सुविधा भी दे रही है।
हुंडई के पावर वुमन कैंप
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुंडई मोटर इंडिया के पावर वुमन कैंप भारत में 750 हुंडई सर्विस वर्कशॉप्स पर आयोजित किए जाएंगे। इन विशेष सर्विस कैंप में महिलाओं को न केवल फायदों की पेशकश की जाएगी बल्कि उन्हें सर्विस बुकिंग से लेकर व्हीकल की डिलीवरी तक की पूरी सर्विस प्रक्रिया के बारे में बताया भी जाएगा। सर्विस प्रोफेशनल्स एक इंटरैक्टिव प्रोग्राम 'नो योर हुंडई' में उन्हें व्हीकल मेंटीनेंस टिप्स और क्या करें व क्या न करें के बारे में भी बताएंगे। पावर वुमन कैंप का हिस्सा बनने वाली महिला ग्राहकों को हुंडई की ओर से एक साल के फ्री रोड साइड असिस्टेंस (6 साल तक की एज वाले व्हीकल के साथ) की भी पेशकश की जाएगी। उन्हें एक साल का रोड साइड असिस्टेंस फ्री में ऑफर किया जाएगा। ह्युंदई मोटर इंडिया भारत में फिलहाल 12 कार मॉडल की बिक्री करती है। इसमें हैचबैक, सेडान और एसयूवी कारें भी शामिल हैं। बता दें कि कंपनी के भारत में 517 डीलर हैं और 1330 से ज्यादा सर्विस प्वाइंट हैं।
महिलाओं के सम्मान में मनाया जाता है महिला दिवस
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आज के दिन पूरी दुनिया में महिलाओं के सम्मान में मनाया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications