देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की छोटी और पॉपुलर कार ऑल्टो ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की छोटी और पॉपुलर कार ऑल्टो ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने गुरुवार को कहा कि उसकी एंट्री लेवल कार ऑल्टो की कुल बिक्री 40 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर गई है। इस तरह ऑल्टो भारत में 40 लाख की सेल्स को पार करने वाली पहली कार बन गई है। मारुति की यह छोटी कार 20 साल पहले लॉन्च हुई थी। इस कार ने अपने माइलेज और अफॉर्डेबिलिटी के कारण लगातार मार्केट में हलचल बनाए रखी है।
लगातार 16 साल से देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
बता दें कि कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस कार को सितंबर 2000 में भारतीय बाजार में पहली बार पेश किया गया था। ऑल्टो, लगातार 16 साल भारत की टॉप-सेलिंग कार रही है और अब भी इसकी अच्छी बिक्री हो रही है। मारुति ऑल्टो ने साल 2008 में 10 लाख यूनिट्स की सेल्स के आंकड़े को पार किया था। वहीं, साल 2012 में ऑल्टो की सेल्स 20 लाख यूनिट को पार कर गई। साल 2016 में इसकी सेल्स 30 लाख यूनिट पहुंची। लेटेस्ट क्रैश और पेडेस्ट्रियन सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के साथ BS6 नॉर्म्स को पूरा करने वाली यह देश की पहली एंट्री-लेवल कार है। मारुति सुजुकी के मुताबिक, ऑल्टो इंडियन कार बायर्स की पसंदीदा कार है। कंपनी का कहना है कि उसके 76 फीसदी कस्टमर्स इसे अपनी फर्स्ट कार के रूप में चुनते हैं।
जानिए क्या है ऑल्टो की शुरुआती कीमत
मौजूदा समय में मारुति सुजुकी ऑल्टो, 6 पेट्रोल और 2CNG वेरियंट्स में आती है। इसकी एक्स-शोरूम कीत 2.94 लाख से 4.36 लाख रुपये के बीच है। मॉडल, BS6 कंप्लायंट 800cc, 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन के साथ आता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ऑल्टो का पेट्रोल वेरियंट 47.3bhp का पावर और 69Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, सीएनजी मॉडल 41bhp का पावर जेनरेट करता है।
ऑल्टो में कई शानदार फीचर
अगर मारुति ऑल्टो के कुछ प्रमुख फीचर्स की बात करें तो इसमें 7.0 इंच टचस्क्रीन के साथ स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर स्टीयरिंग, फ्रंट पावर विंडोज, रिमोट लॉकिंग, हीटर के साथ मैन्युअल एसी, ड्यूल टोन इंटीरियर, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीटबेल्ट रिमाइंडर्स, स्पीड अलर्ट सिस्टम और EBD के साथ एबीएस दिया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications