नई दिल्ली, अगस्त 21। इस समय देश में जो कम कीमत पर बढ़िया माइलेज देने वाली कारें उपलब्ध हैं, उनमें मारुति ऑल्टो भी शामिल है। ऑल्टो की शुरुआती कीमत 3 लाख रु के करीब है। वहीं इसका टॉप मॉडल आपको 4.70 लाख रु में मिलेगा। मगर यदि आपका बजट बेस मॉडल (3 लाख रु) खरीदने का भी न हो तो आप लोन लेकर काम चला सकते हैं। मगर यदि आप लोन लेना न चाहें तो एक और रास्ता है। आप इस कार का पुराना मॉडल खरीद सकते हैं। इस समय मारुति ऑल्टो का पुराना मॉडल बिक्री के लिए रखा गया है। आगे जानिए इस कार का सेकंड हैंड मॉडल कहां बिक रहा है।
कार्स 24 से खरीदें पुरानी कार
कार्स 24 सेकंड हैंड कार खरीदने के लिए एक बढ़िया प्लेटफॉर्म है। इसी प्लेटफॉर्म पर आपको मारुति ऑल्टो का पुराना मॉडल खरीदारी के लिए मिल जाएगा। इस समय कार्स 24 पर ऑल्टो का जो सेकंड हैंड मॉडल बेचा जा रहा है उसकी कीमत 92899 रु रखी गयी है। आप 1 लाख रु से भी कम कीमत पर मारुति ऑल्टो का सेकंड हैंड मॉडल घर ला सकते हैं।
कितना पुराना है मॉडल
कार्स24 पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक ऑल्टो का जो मॉडल बिक रहा है वो अक्टूबर 2008 का है। ये मॉडल अब तक 98 हजार किलोमीटर से अधिक चला है। कार दिल्ली में रजिस्टर्ड है। माइलेज की बात करें ऑल्टो एक लीटर पेट्रोल में 22.05 किलोमीटर तक चल सकती है। वहीं इसका सीएनजी मॉडल एक किलो गैस में 31.59 किलोमीटर तक चल सकता है।
जानिए इंजन की डिटेल
मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। ऑल्टो मारुति की सबसे सस्ती और छोटी कार है। इस कार को अभी तक आठ वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। देश में मध्य आय वाले लोग इस कार को खूब पसंद करते हैं। इसीलिए ऑल्टो देश की सबसे अधिक बिकने वाली कारों में से भी एक है। इस कार में 796 सीसी का इंजन है। ये इंजन 41 पीएस की पावर और 60 एनएम का टॉर्क जनरेट की क्षमता रखता है। ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।
लोन, ईएमआई और मनीबैक ऑफर
यदि आप कार्स 24 से पुरानी कार खरीदें तो आपको 3 बड़े बेनेफिट मिल जाएंगे। इनमें पहला है लोन। आप यहां से कार लोन पर ले सकते हैं, जिसके लिए आपको मासिक ईएमआई पर खरीद सकते हैं। आपको 60 महीने तक के लिए लोन मिल सकता है। आपकी मासिक ईएमआई 2244 रु होगी। यदि आप यहां से कार खरीदते हैं तो आपको 7 दिन की मनी बैक गारंटी मिलेगी। इसका मतलब है कि अगर आपको कार पसंद न आए तो आप कार को रिटर्न करके पूरा पैसा वापस पा सकते हैं।
मारुति कारों पर डिस्काउंट
अगस्त में मारुति की कारों पर डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। बता दें कि स्विफ्ट पर सबसे अधिक 49000 रु तक की बचत हो सकती है। कार के एमटी वेरिएंट के एलएक्सआई मॉडल पर 10000 रु, वीएक्सआई मॉडल पर 25000 रु और जेडएक्सआई तथा जेडएक्सआई+ पर 15-15 हजार रु का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं इसके एएमटी वेरिएंट के वीएक्सआई मॉडल पर 25000 रु और बाकी मॉडलों पर 15000 रु का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिजायर पर आपको 10000 रु का कैश डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके साथ ही स्विफ्ट और डिजायर के सभी मॉडलों और वेरिएंट्स पर 20000 रु का एक्सचेंज बोनस और 4000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
