नई दिल्ली, जुलाई 27। हाल ही में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इससे जो लोग मारुति की कोई कार खरीदने का प्लान बना रहे होंगे, उन्हें झटका लगा होगा। ऐसे में कुछ लोग अपने कार खरीदने के प्लान को आगे के लिए टाल सकते हैं। अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं तो निराश न हों और न ही अपने प्लान को आगे के लिए टालें। क्योंकि एक और ऑप्शन है, जिसके जरिए आप अपनी कार का सपना कम पैसों में आज ही पूरा कर सकते हैं। ये है सेकंड हैंड कार का ऑप्शन। अगर आपकी सेकंड हैंड कार में दिलचस्पी है तो ये खबर आपके काफी काम आएगी।
3 लाख रु वाली कार मिल रही 1.5 लाख रु में
सेकंड हैंड गाड़ियों के लिए कार्स 24 एक बढ़िया प्लेटफॉर्म माना जाता है। इस प्लेटफॉर्म पर इस समय एक पुरानी मारुति ऑल्टो के10 बिक्री के लिए लिस्ट की गयी है। वैसे तो आपको इस कार के लिए करीब 3 लाख रु चाहिए, मगर इसका सेकंड हैंड मॉडल सिर्फ 1.58 लाख रु में बेचा जा रहा है। बताते चलें कि ये कार पहले मालिक द्वारा बेची जा रही है।
कौन सा है मॉडल
मारुति ऑल्टो के10 का 2011 मॉडल बिक्री के लिए रखा गया है, जो 63 हजार से कुछ अधिक चला हुआ है। गाड़ी यूपी में रजिस्टर्ड है। फीचर्स पर नजर डालें तो इस कार में 998 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 67.05 बीएचपी की पावर और 90 एनएम का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। इस कार में मैनुअल ट्रांसमिशन है। अन्य फीचर्स में पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो, एबीएस (एंटी-ब्रेक सिस्टम), व्हील कवर के साथ ही ड्राइवर साइड एयरबैग और एयर कंडीशनर भी मिलेगा।
मिलेगा ये खास ऑफर
कार्स 24 से आप चाहे पुरानी कार खरीदें या फिर बाइक आपको 7 दिन की मनी बैक गारंटी मिलेगी। इसका मतलब यह है कि यदि आपको गाड़ी पसंद न आए तो आप इसे 7 दिनों के अंदर वापस कर सकते हैं। बदले में आपको पूरा पैसा वापस किया जाएगा। दूसरी बात कि आप गाड़ी पर लोन भी ले सकते हैं। इस कार के लिए आपकी मासिक ईएमआई 3528 रु होगी।
मारुति कारों पर छूट
जुलाई में मारुति की नयी कारों पर भारी छूट मिल रही है। आप 31 जुलाई तक इस ऑफर का फायदा भी ले सकते हैं। इनमें ऑल्टो पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट है। इसके पेट्रोल इंजन मॉडल पर 25,000 रुपये और सीएनजी इंजन मॉडल पर 10,000 रुपये की नकद छूट दी जाएगी। मारुति सिलेरियो और सिलेरियो एक्स दोनों पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिलेगा।
जानिए बाकी कारों की डिटेल
आप डिजायर पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट ले सकते हैं। इसी तरह ईको पर 38000 रु, एस-प्रेसो पर 43000 रु, स्विफ्ट पर 54000 रु और विटारा ब्रेजा पर 39000 रु तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। वैगनआर पर ये बेनेफिट 33000 रु तक के हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
