नई दिल्ली, मार्च 13। बीते हफ्ते शेयर बाजार में तेजी लौटने के चलते निवेशकों को भारी फायदा हुआ है। बीते हफ्ते 5 कारोबारी सत्र से 4 में तेजी रही थी। इसके चलते साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 1217 अंक (2.24 फीसदी) के तेजी के साथ बंद हुआ है। शेयर बाजार की इस तेजी के कारण बीएसई की कंपनियों के मार्केट कैप 6 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई और यह 252.84 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं अगर केवल सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों पर नजर डाली जाए तो 9 कंपनियों के मार्केट कैप में बीते एक हफ्ते के दौरान 1.91 लाख करोड़ रुपये की तेजी दर्ज की गई है।
जानिए बीते हफ्ते किस कंपनी ने कितना फायदा कराया
बीते हफ्ते रिलायंस की मार्केट कैप 49,492.7 करोड़ रुपये बढ़कर 16,22,543.06 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 41,533.59 करोड़ रुपये बढ़कर 7,66,447.27 करोड़ रुपये हो गई। इसी प्रकार टीसीएस की मार्केट कैप 27,927.84 करोड़ रुपये बढ़कर 13,31,917.43 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा भारती एयरटेल की मार्केट कैप 22,956.67 करोड़ रुपये बढ़कर 3,81,586.05 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 17,610.19 करोड़ रुपये बढ़कर 4,92,204.13 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 16,853.02 करोड़ रुपये बढ़कर 7,74,463.18 करोड़ रुपये हो गई। एसबीआई की मार्केट कैप 7,541.3 करोड़ रुपये की तेजी के साथ 4,19,813.73 करोड़ रुपये हो गई। वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 5,308.61 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 4,00,014.04 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान एचडीएफसी की मार्केट कैप 2,210.49 करोड़ रुपये बढ़कर 4,04,421.20 करोड़ रुपये हो गई।
जानिए किस अकेली कंपनी ने कराया है नुकसान
बीते हफ्ते केवल आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप में 7023 करोड़ की गिरावट की गिरावट के साथ 4,71,047.52 करोड़ रुपये बची है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस की मार्केट कैप 16,22,543.06 करोड़ रुपये
- टीसीएस की मार्केट कैप 13,31,917.43 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 7,74,463.18 करोड़ रुपये
- इनफोसिस की मार्केट कैप 7,66,447.27 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 4,92,204.13 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप में 4,71,047.52 करोड़ रुपये
- एसबीआई की मार्केट कैप 4,19,813.73 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी की मार्केट कैप 4,04,421.20 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 4,00,014.04 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल की मार्केट कैप 3,81,586.05 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications