नई दिल्ली। मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 की मार्केट कैपिटलाइजेशन बीते हफ्ते 1,28,503.47 करोड़ रुपये की बढ़ी है। सबसे अधिक फायदा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इनफोसिस के निवेशकों को हुआ। इस दौरान टीसीएस का मार्केट कैपिटलाइजेशन 36,158.22 करोड़ रुपये बढ़कर 11,71,082.67 करोड़ रुपये हो गया। वहीं बीते सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,021.33 अंक यानी 2 फीसदी बढ़ा।

जानिए अन्य कंपनियों का कितना बढ़ा मार्केट कैपिटलाइजेशन
इनफोसिस का मार्केट कैपिटलाइजेशन 20,877.24 करोड़ रुपये बढ़कर 5,90,229.35 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैपिटलाइजेशन 19,842.83 करोड़ रुपये बढ़कर 5,63,767.05 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस का मार्केट कैपिटलाइजेशन 17,401.77 करोड़ रुपये बढ़कर 12,81,644.97 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा स्टेट बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 12,003.6 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3,30,701.48 करोड़ रुपये हो गया है। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 10,681.76 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 4,10,775.37 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 6,301.56 करोड़ रुपये बढ़कर 3,57,573.74 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। बजाज फाइनेंस का मार्केट कैपिटलाइजेशन 5,236.49 करोड़ रुपये बढ़कर 3,17,563.53 करोड़ रुपये हो गया है।
जानिए किन कंपनियों का घटा मार्केट कैपिटलाइजेशन
वहीं एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3,142.29 करोड़ रुपये कम होकर 8,19,474.22 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 171.38 करोड़ रुपये कम होकर 4,56,569.82 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
अब ये हैं टॉप 10 कंपनियां
मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से अब टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर है। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इनफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications