Market capitalization: सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 5 की मार्केट कैपिटलाइजेशन (Mcap) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 2,23,660 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इस दौरान शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय जीवन बीमा निगम को उठाना पड़ा।
वहीं पिछले सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 1,475.96 अंक या 1.99 प्रतिशत नीचे आया। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, इन्फोसिस और आईटीसी की बाजार हैसियत बढ़ गई।

क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे इस संख्या का गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 81,763.35 करोड़ रुपये घटकर 19,19,595.15 करोड़ रुपये पर आ गया। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज हो ही हुआ है। इसी दौरान एलआईसी की मार्केट कैप 63,629.48 करोड़ रुपये घटकर 5,84,967.41 करोड़ रुपये बची है। स्टेट बैंक की मार्केट कैप 50,111.7 करोड़ रुपये घटकर 6,53,281.59 करोड़ रुपये बची है। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 21,792.46 करोड़ रुपये घटकर 5,46,961.35 करोड़ रुपये बची है। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 6,363.11 करोड़ रुपये घटकर 7,57,218.19 करोड़ रुपये बची हैं।
वहीं इस रुख के उलट टीसीएस की मार्केट कैप 38,858.26 करोड़ रुपये बढ़कर 15,25,928.41 करोड़ रुपये हो गई हैं। इसी दौरान भारती एयरटेल की मार्केट कैप 11,976.74 करोड़ रुपये बढ़कर 6,89,425.18 करोड़ रुपये हो गई है। आईटीसी की मार्केट कैप 7,738.51 करोड़ रुपये बढ़कर 5,23,660.08 करोड़ रुपये हो गई है। इन्फोसिस की मार्केट कैप 7,450.22 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,78,571.56 करोड़ रुपये हो गई है। एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 4,443.9 करोड़ रुपये बढ़कर 11,03,151.78 करोड़ रुपये हो गई।
मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस: 19.19 लाख करोड़ रुपये
- टीसीएस: 15.25 लाख करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक: 11.03 लाख करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक: 7.57 लाख करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल: 6.89 लाख करोड़ रुपये
- इन्फोसिस: 6.78 लाख करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक: 6.53 लाख करोड़ रुपये
- एलआईसी: 5.84 लाख करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर: 5.46 लाख करोड़ रुपये
- आईटीसी: 5.23 लाख करोड़ रुपये
नोट: मार्केट कैप की गणना 15 मार्च 2024 के बंद रेट के हिसाब से की गई है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
