नयी दिल्ली। हाल ही में दिग्गज तकनीक कंपनी ऐप्पल 2 (ट्रिलियन) लाख करोड़ डॉलर वाली पहली अमेरिकी कंपनी बनी। अब स्थिति ये है कि गूगल और फेसबुक की संयुक्त मार्केट कैपिटल भी ऐप्पल के बराबर नहीं है। इस समय ऐप्पल की मार्केट कैपिटल 2.13 ट्रिलियन डॉलर है, जबकि फेसबुक (800 अरब डॉलर) और गूगल (1.09 ट्रिलियन डॉलर) की संयुक्त मार्केट कैपिटल 1.89 ट्रिलियन डॉलर है। इतना ही नहीं मार्केट कैपिटल के लिहाज से ऐप्पल की अब नंबर एक कंपनी बन गई है। ऐप्पल ने सऊदी अरामको (2.049 ट्रिलियन) को भी पीछे छोड़ दिया है।

ये हैं टॉप 10 कंपनियां
मार्केट कैपिटल के लिहाज से इस समय ऐप्पल दुनिया की नंबर 1 कंपनी है। इसके बाद सऊदी अरामको और फिर तीसरे नंबर पर अमेजन (1.67 ट्रिलियन डॉलर) है। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट (1.63 ट्रिलियन डॉलर) और पांचवे नंबर पर गूगल है। छठे नंबर पर फेसबुक, सातवें नंबर पर चीन की अलीबाबा (764.82 अरब डॉलर), आठवें नंबर पर टेनसेंट (689.22 अरब डॉलर), नौवें नंबर पर बर्कशायर हैथवे (509.54 अरब डॉलर) और 10वें पायदान पर वीसा (456.87 अरब डॉलर) है।
ऐसे होती है ऐप्पल की कमाई
ऐप्पल अपने स्टार प्रोडक्ट आईफोन से लगभग अपनी 50 प्रतिशत इनकम हासिल करती है। इसके अलावा 22 फीसदी सर्विस बिजनेस, एसेसरीज और मैक आईओएस दोनों 10-10 फीसदी जबकि ऐप्पल की इनकम में आईपैड 7-8 प्रतिशत योगदान देता है। कंपनी अब वियरेबल टेक वाले नए जमाने के प्रोडक्ट्स पर भी ध्यान दे रही है, जिनमें घड़ियां, एयरपॉड्स आदि शामिल हैं।
शानदार रहे तिमाही नतीजे
इस साल ऐप्पल की मार्केट कैप काफी बढ़ी है। 2020 में ऐप्पल का शेयर करीब 57 फीसदी मजबूत हुआ है। अप्रैल-जून के बेहतर तिमाही नतीजों को देखते हुए निवेशकों ने भी इसके शेयरों में खूब निवेश किया। माना निवेशकों का भरोसा ऐप्पल पर काफी बढ़ा है। कोरोना संकट के बावजूद ऐप्पल का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
