नई दिल्ली, जनवरी 16। नए साल से लेकर अभी तक शेयर बाजार में तेजी का दौर चल रहा है। तेजी का यह दौर बीते हफ्ते और ज्यादा रहा। इसका असर यह रहा कि एक हफ्ते में ही निवेशकों पर करीब सवा दो लाख करोड़ रुपये की बारिश हुई। बीएसई के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 कंपनियों की मार्केट कैप बीते 1 हफ्ते में करीब 2,34,161.58 करोड़ रुपये बढ़ गई। वहीं एक हफ्ते में बीएसई का सेंसेक्स 1,478.38 अंक (2.47 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुआ।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
इन कंपनियों की बढ़ी मार्केट कैप
वहीं समीक्षाधीन हफ्ते के दौरान रिलायंस की मार्केट कैप 69,503.71 करोड़ रुपये बढ़कर 17,17,265.94 करोड़ रुपये हो गई। इस दौरान इनफोसिस की मार्केट कैप 48,385.63 करोड़ रुपये बढ़कर 8,10,927.25 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा इस दौरान टीसीएस की मार्केट कैप 42,317.15 करोड़ रुपये बढ़कर 14,68,245.97 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं एचडीएफसी की मार्केट कैप 21,125.41 करोड़ रुपये बढ़कर 4,91,426.13 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 18,650.77 करोड़ रुपये बढ़कर 5,69,511.37 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान स्टेट बैंक की मार्केट कैप 15,127.22 करोड़ रुपये बढ़कर 4,53,593.38 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 10,291.28 करोड़ रुपये की तेजी के साथ 4,72,686.80 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। अंत में भारती एयरटेल की मार्केट कैप 8,760.41 करोड़ रुपये बढ़कर 3,95,810.41 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
इन दो कंपनियों ने कराया घाटा
शेयर बाजार में तेजी के बाद भी सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 2 कंपनियों ने घाटा भी कराया है। इनमें से हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 12,217.88 करोड़ रुपये कम होकर 5,55,560.85 करोड़ रुपये रह गई। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 2,854.33 करोड़ रुपये कम होकर 8,56,439.28 करोड़ रुपये रह गई है।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस की मार्केट कैप 17,17,265.94 करोड़ रुपये
- टीसीएस की मार्केट कैप 14,68,245.97 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 8,56,439.28 करोड़ रुपये
- इनफोसिस की मार्केट कैप 8,10,927.25 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 5,55,560.85 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी की मार्केट कैप 4,91,426.13 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 5,69,511.37 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 4,72,686.80 करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक की मार्केट कैप 4,53,593.38 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल की मार्केट कैप 3,95,810.41 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications