Top 10 Companies: शेयर बाजार में उछाल के बीच पिछले हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 कंपनियों की मार्केट कैप 2.90 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। सबसे अधिक फायदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 यानी रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) की मार्केट कैप बढ़ी है। वहीं केलव भारती एयरटेल और आईटीसी की मार्केट कैप कम हुई है। वहीं बीते हफ्ते के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,384.96 अंक या 1.95 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है।
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 कंपनियों की संयुक्त मार्केट कैप में कुल मिलाकर 2,90,267.98 करोड़ रुपये बढ़त दर्ज हुई है। पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 1,38,290.85 करोड़ रुपये बढ़कर 19,72,028.45 करोड़ रुपये हो गई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की मार्केट कैप 57,867.9 करोड़ रुपये बढ़ी और यह 14,51,307.84 करोड़ रुपये हो गई।

एसबीआई की मार्केट कैप 33,467.29 करोड़ रुपये बढ़कर 5,80,456.76 करोड़ रुपये हो गई। इसका अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की मार्केट कैप 26,153.87 करोड़ रुपये बढ़कर 5,97,490.91 करोड़ रुपये हो गई। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 10,522.67 करोड़ रुपये बढ़कर 7,19,033.83 करोड़ रुपये हो गई। वहीं इन्फोसिस की मार्केट कैप 9,566.79 करोड़ रुपये बढ़कर 7,03,024.44 करोड़ रुपये हो गई।
एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 8,771.34 करोड़ रुपये बढ़कर 10,98,772.65 करोड़ रुपये हो गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 5,627.27 करोड़ रुपये बढ़कर 5,76,601.44 करोड़ रुपये हो गई।
वहीं आईटीसी की मार्केट कैप 18,931.64 करोड़ रुपये घटकर 5,49,330.64 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा भारती एयरटेल की मार्केट कैप 5,231.18 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 6,47,176.65 करोड़ रुपये बची है।
मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस: 19.72 लाख करोड़ रुपये
- टीसीएस: 14.51 लाख करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक: 10.98 लाख करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक: 7.19 लाख करोड़ रुपये
- इन्फोसिस: 7.03 लाख करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल: 6.47 लाख करोड़ रुपये
- एलआईसी: 5.97 लाख करोड़ रुपये
- एसबीआई: 5.80 लाख करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर: 5.76 लाख करोड़ रुपये
- आईटीसी: 5.49 लाख करोड़ रुपये
नोट: यहां पर मार्केट कैप की गणना शुक्रवार के बंद रेट के आधार पर की गई है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे इस संख्या का गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
डिस्क्लेमर: यहां पर शेयरों की मार्केट कैप के बारे में बताया जा रहा है। यह किसी भी प्रकार से निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले कृपया वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें। ध्यान रखें कि वित्तीय सलाहकार सेबी से रजिस्टर्ड जरूर हो।
जानिए विदेशी मुद्रा के मामले में अब दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन: 3.23 ट्रिलियन डॉलर
- जापान: 1.29 ट्रिलियन डॉलर
- स्विट्जरलैंड: 733,629 बिलियन डॉलर
- भारत: 616,733 बिलियन डॉलर
- रूस: 587,800 बिलियन डॉलर
नोट: यह आंकड़े रविवार तक के अपडेट हैं।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications