नई दिल्ली, अक्टूबर 3। शेयर बाजार में बीते हफ्ते भारी गिरावट का दौर रहा। इस दौरान सेंसेक्स की मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 कंपनियों में से 8 कंपनियों ने करीब 1,80,534.34 करोड़ रुपये का नुकसान कराया है। यह कंपनियां देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल हैं। इसके अलावा बाकी भी ढेर सारे शेयर हैं, जिन्होंने बीते हफ्ते निवेशकों को भारी नुकसान कराया है। बीते हफ्ते सेंसेक्स में 1,282.89 अंक यानी 2.13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई थी। आइये जानते हैं कि किस कंपनी ने निवेशकों का कितना नुकसान कराया है।
क्या होती है मार्केट कैप
इस नुकसान को जानने के पहले जान लीजिए कि मार्केट कैप क्या होती है। किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों के रेट घटे
पिछले हफ्ते शेयर में भारी गिरावट के चलते बीएसई के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 कंपनियों के शेयर के रेट घटे हैं। इससे इन कंपनियों की मार्केट कैप भी कम हो गई है। बीते सप्ताह इन 8 कंपनियों की कुलमिलाकर मार्केट कैप करीब 1,80,534.34 करोड़ रुपये कम हो गई है। यानी इतना नुकसान निवेशकों को उठाना पड़ा है।
जानिए किन कंपनियों ने कराया नुकसान
बीते हफ्ते टीसीएस की मार्केट कैप 52,526.53 करोड़ रुपये कम होकर 13,79,487.23 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 41,782.4 करोड़ रुपये घटकर 7,06,249.77 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 22,643.11 करोड़ रुपये कम होकर 4,90,430.74 करोड़ रुपये रह गई है। आईसीआईसीआइई बैंक की मार्केट कैप 21,095.77 करोड़ रुपये कम होकर 4,79,985.13 करोड़ रुपये रह गई। बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप के नुकसान के साथ 16,438.9 करोड़ रुपये घटकर 4,54,026.68 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 10,410.41 करोड़ रुपये कम होकर 8,76,329.45 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 9,222.14 करोड़ रुपये कम होकर 6,34,977.04 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इस दौरान कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 6,415.08 करोड़ रुपये कम होकर 3,95,563.67 करोड़ रुपये रह गई।
इन दो कंपनियों की मार्केट कैप बढ़ी
वहीं केवल 2 कंपनियों की मार्केट कैप बीते हफ्ते बढ़ी है। रिलायंस की मार्केट कैप 25,294.38 करोड़ रुपये बढ़कर 15,99,346.41 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा स्टेट बैंक की मार्केट कैप 9,773.33 करोड़ रुपये की बढ़कर 4,03,169.33 करोड़ रुपये हो गई है।
मार्केट कैप के हिसाब से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस की मार्केट कैप 15,99,346.41 करोड़ रुपये
- टीसीएस की मार्केट कैप 13,79,487.23 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 8,76,329.45 करोड़ रुपये
- इनफोसिस की मार्केट कैप 7,06,249.77 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 6,34,977.04 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी की मार्केट कैप 4,90,430.74 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआइई बैंक की मार्केट कैप 4,79,985.13 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 4,54,026.68 करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक की मार्केट कैप 4,03,169.33 करोड़ रुपये
- कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 3,95,563.67 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Ambedkar Jayanti 2026: अंबेडकर जयंती पर अपनों को भेजें ये दिल छू लेने वाले शुभकामनाएं और मैसेज

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?



Click it and Unblock the Notifications