तगड़ा झटका : टॉप 8 कंपनियों के डूबे 1 लाख करोड़ रु से ज्यादा
नई दिल्ली। बीते हफ्ते मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 की मार्केट कैप मे काफी गिरावट दर्ज की गई। इन 8 कंपनियों की मार्केट कैप बीते सप्ताह करीब 1,11,799.05 करोड़ रुपये कम हो गई। इसके चलते लाखों निवेशकों को तगड़ा नुकसान हुआ है। इन 8 कंपनियों में से आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि बीते सप्ताह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप में बढ़त भी दर्ज हुई है। बीते सप्ताह मुम्बई शेयर बाजार यानी बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,110.13 अंक या 2.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications