नई दिल्ली, मई 15। बीते हफ्ते मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 कंपनियों ने निवेशकों को भारी घाटा कराया है। इन कंपनियों ने सामूहिक रूप से बीते हफ्ते कुल मिलाकर 2,48,372.97 करोड़ रुपये का नुकसान कराया है। नुकसान कराने वाली कंपनियों ने पहला नंबर रिलायंस इंडस्ट्रीज का रहा है। वहीं बीते सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स करीब 2,041.96 अंक (3.72 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
इन कंपनियों ने कराया है घाटा
बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 1,30,627.7 करोड़ रुपये कम होकर 16,42,568.98 करोड़ रुपये बची है। वहीं एसबीआई की मार्केट कैप 35,073.72 करोड़ रुपये की कमी के बाद 3,97,189.84 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 29,279.72 करोड़ रुपये कम होकर 4,70,856.80 करोड़ रुपये बची। इस दौरान इनफोसिस की मार्केट कैप 16,869.36 करोड़ रुपये कम होकर 6,32,432.92 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 14,427.28 करोड़ रुपये कम होकर 7,16,641.13 करोड़ रुपये बचा है। वहीं भारती एयरटेल की मार्केट कैप 11,533.26 करोड़ रुपये कम होकर 3,78,620.36 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। टीसीएस की मार्केट कैप 7,153.45 करोड़ रुपये कम होकर 12,48,998.89 करोड़ रुपये बची है। एचडीएफसी की मार्केट कैप 3,408.48 करोड़ रुपये कम होकर 3,86,636.58 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है।
इन कंपनियों की मार्केट कैप बढ़ी
इसके अलावा बीते हफ्ते 2 कंपनियों की मार्केट कैप बढ़ी है। इसमें से एक है हिंदुस्तान यूनिलीवर। इस कंपन की मार्केट कैप 10,514.42 करोड़ रुपये बढ़कर 5,15,582.56 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 1,231.33 करोड़ रुपये बढ़कर 3,53,200.33 करोड़ रुपये हो गई है।
मार्केट कैप के हिसाब से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 16,42,568.98 करोड़ रुपये
- टीसीएस 12,48,998.89 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 7,16,641.13 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 6,32,432.92 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,15,582.56 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 4,70,856.80 करोड़ रुपये
- एसबीआई 3,97,189.84 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 3,86,636.58 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 3,78,620.36 करोड़ रुपये
- कोटक महिंद्रा बैंक 3,53,200.33 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications