Sensex की टॉप 10 कंपनियों में से 7 कंपनियों की Market Cap गत सप्ताह 1,01,043.69 करोड़ रुपये बढ़ी है। वहीं अगर देखा जाए तो गत हफ्ते सेंसेक्स 764.37 अंक (1.33 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुआ था। अगर इन 7 कंपनियों में किसी ने निवेश किया होगा, तो उनको तगड़ा फायदा हुआ होगा। आइये जानते हैं कि किस कंपनी ने कितना फायदा और किस कंपनी ने कितना नुकसान कराया है।

जानिए क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
ये हैं फायदा कराने वाली कंपनियां
बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 37,581.61 करोड़ रुपये बढ़कर 16,46,182.66 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा टीसीएस की मार्केट कैप 22,082.37 करोड़ रुपये बढ़कर 11,21,480.95 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 16,263.25 करोड़ रुपये बढ़कर 6,10,871.36 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 13,433.27 करोड़ रुपये बढ़कर 6,14,589.87 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान एचडीएफसी की मार्केट कैप 6,733.19 करोड़ रुपये बढ़कर 4,22,810.22 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 4,623.07 करोड़ रुपये बढ़कर 7,96,894.04 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान बजाज फाइनेंस की 326.93 करोड़ रुपये की बढ़कर 4,44,563.66 करोड़ रुपये हो गई।
इन कंपनियों ने कराया है नुकसान
जहां एक तरफ शेयर बाजार की तेजी में 7 कंपनियों ने फायदा कराया है, वहीं 3 कंपनियों ने नुकसान भी कराया है। इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 23,025.99 करोड़ रुपये कम होकर 6,10,623.53 करोड़ रुपये बची है। वहीं भारती एयरटेल की मार्केट कैप 3,532.65 करोड़ रुपये कम होकर 4,41,386.80 करोड़ रुपये बची। इसी दौरान एसबीआई की मार्केट कैप 624.73 करोड़ रुपये कम होकर 4,73,316.78 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 16,46,182.66 करोड़ रुपये
- टीसीएस 11,21,480.95 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 7,96,894.04 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 6,14,589.87 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 6,10,871.36 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 6,10,623.53 करोड़ रुपये
- एसबीआई 4,73,316.78 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस 4,44,563.66 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 4,41,386.80 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,22,810.22 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications