नई दिल्ली, अक्टूबर 24। मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 5 कंपनियों की मार्केट कैप बीते हफ्ते सामूहिक रूप से 1,42,880.11 करोड़ रुपये कम हुई है। सबसे ज्यादा घाटा हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस और टीसीएस ने कराया है। वहीं बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 484.33 अंक या 0.79 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।

जानिए किन कंपनियों का कितना कम हुआ मार्केट कैप
बीते हफ्ते हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) की मार्केट कैप 45,523.33 करोड़ रुपयेकम होकर 5,76,836.40 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं रिलायंस की मार्केट कैप 45,126.6 करोड़ रुपये कम होकर 16,66,427.95 करोड़ रुपये रह गई। इसके अलावा टीसीएस की मार्केट कैप 41,151.94 करोड़ रुपये कम होकर 12,94,686.48 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इस दौरान बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 8,890.95 करोड़ रुपये कम होकर 4,65,576.46 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 2,187.29 करोड़ रुपये कम होकर 9,31,371.72 करोड़ रुपये बची है।
इन कंपनियों की मार्केट कैप बढ़ी
वहीं कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 30,747.78 करोड़ रुपये बढ़कर 4,30,558.09 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 22,248.14 करोड़ रुपये बढ़कर 5,26,497.27 करोड़ रुपये हो गई है। एचडीएफसी की मार्केट कैप 17,015.22 करोड़ रुपये बढ़कर 5,24,877.06 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। स्टेट बैंक की मार्केट कैप 11,111.14 करोड़ रुपये बढ़कर 4,48,863.34 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 1,717.96 करोड़ रुपये बढ़कर 7,29,410.37 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
मार्केट कैप में इस बदलावा के बाद अब देश की टॉप 10 कंपनियां इस प्रकार हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इनफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications