Top 10 Companies: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 5 कंपनियों की सामूहिक रूप से मार्केट कैप 1,67,936.21 करोड़ की गिरावट आई है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान एचडीएफसी बैंक ने कराया है। वहीं बीते सप्ताह सेंसेक्स 1,144.8 अंक 1.57 फीसदी नीचे आया।
सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 1,22,163.07 करोड़ रुपये घटकर 11,22,662.76 करोड़ रुपये बची है। एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 12 फीसदी टूट गया है। एचडीएफसी बैंक के दिसंबर तिमाही के नतीजे बाजार उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहे हैं, जिस कारण इस शेयर को भारी झटका लगा है।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 18,199.35 करोड़ रुपये गिरकर 18,35,665.82 करोड़ रुपये बची है। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 17,845.15 करोड़ रुपये घटकर 5,80,184.57 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा टीसीएस की मार्केट कैप 7,720.6 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 14,12,613.37 करोड़ रुपये बची है। वहीं भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मार्केट कैप 2,008.04 करोड़ रुपये घटकर 5,63,589.24 करोड़ रुपये बची है।
इसके अलावा एलआईसी की मार्केट कैप 67,456.1 करोड़ रुपये बढ़कर 5,92,019.78 करोड़ रुपये हो गई है। एलआईसी मार्केट कैप के हिसाब से एसबीआई को पीछे छोड़कर देश की सबसे मूल्यवान सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बन गई। भारती एयरटेल की मार्केट कैप 26,380.94 करोड़ रुपये बढ़कर 6,31,679.96 करोड़ रुपये हो गई है।
इन्फोसिस की मार्केट कैप 15,170.75 करोड़ रुपये बढ़कर 6,84,305.90 करोड़ रुपये हो गई है। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 3,163.72 करोड़ रुपये उछाल के साथ 7,07,373.79 करोड़ रुपये हो गई है। आईटीसी की मार्केट कैप 2,058.48 करोड़ रुपये बढ़कर 5,84,170.38 करोड़ रुपये हो गई है।
मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस: 18.35 लाख करोड़ रुपये
- टीसीएस: 14.12 लाख करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक: 11.22 लाख करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक: 7.07 लाख करोड़ रुपये
- इन्फोसिस: 6.84 लाख करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल: 6.31 लाख करोड़ रुपये
- एलआईसी: 5.92 लाख करोड़ रुपये
- आईटीसी: 5.84 लाख करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर: 5.80 लाख करोड़ रुपये
- एसबीआई: 5.63 लाख करोड़ रुपये
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे इस संख्या का गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
Gold पूरे हफ्ते सस्ता हुआ, जानिए 2024 में कितना महंगा हो सकता है सोना
इन दिनों गोल्ड का रेट तेजी से कम हो रहा है। बीते एक हफ्ते के दौरान सोना और चांदी का रेट तेजी से कम हुआ है। आइये जानते हैं कि किस कैरेट का गोल्ड का रेट कितना कम हुआ है। वहीं जानकारों की राय है कि सोने का रेट 2024 में काफी ऊपर जा सकता है। आइये जानते हैं कि जानकारों को सोने का रेट किस स्तर तक जाने की आशा है।
जहां तक 24 कैरेट सोने की बात है तो इसका रेट बीते शुक्रवार को 62390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। वहीं इस गोल्ड का रेट बीते सोमवार को 62707 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 317 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट दर्ज हुई है।
वहीं चांदी का रेट भी बीते हफ्ते कम हुआ है। शुक्रवार का रेट बीते शुक्रवार को 71228 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। वहीं चांदी का यह रेट बीते सोमवार को 72140 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान चांदी का रेट 912 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
डिस्क्लेमर: यहां पर शेयरों की जानकारी दी जा रही है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश का फैसला करने के पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें। कोशिश करें कि वित्तीय सलाहकार सेबी से रजिस्टडर्ड जरूर हो।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications