
Top 10 companies in terms of market cap : सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 5 कंपनियों की मार्केट कैप बीते हफ्ते 88,604.99 करोड़ रुपये बढ़ गई है। वहीं सेंसेक्स 345.04 अंक (0.58 प्रतिशत) बढ़़कर बंद हुआ है।
जानिए कमाई कराने वाली कंपनियों का हाल
बीते हफ्ते जिन कंपनियों ने सबसे ज्यादा कमाई कराई है, उनमें स्टेट बैंक का नाम सबसे ऊपर है। एसबीआई की मार्केट कैप इस दौरान 35,832.32 करोड़ रुपये बढ़कर 5,00,759.98 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 20,360.13 करोड़ रुपये बढ़कर 6,06,514.71 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 15,236.59 करोड़ रुपये बढ़कर 9,01,307.58 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 13,051.48 करोड़ रुपये बढ़कर 4,84,417.42 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। भारती एयरटेल की मार्केट कैप 4,124.47 करोड़ रुपये बढ़कर 4,26,158.52 करोड़ रुपये हो गई।


क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे इस संख्या का गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
जानिए किन कंपनियों ने पैसा डुबाया
वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 30,150.9 करोड़ रुपये कम होकर 6,22,711.80 करोड़ रुपये बची है। इसक अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस की मार्केट कैप 20,966.36 करोड़ रुपये कम होकर 12,23,129.40 करोड़ रुपये बची है। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 3,336.42 करोड़ रुपये कम होकर 5,80,360.79 करोड़ रुपये बची। इसके अलावा रिलायंस की मार्केट कैप 507.03 करोड़ रुपये कम होकर 16,13,602.63 करोड़ रुपये बची है। इस दौरान आईटीसी की मार्केट कैप 24.72 करोड़ रुपये कम होकर 4,77,886.13 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं टॉप 10 कंपनियां
रिलायंस 16,13,602.63 करोड़ रुपये
टीसीएस 12,23,129.40 करोड़ रुपये
एचडीएफसी बैंक 9,01,307.58 करोड़ रुपये
इनफोसिस 6,22,711.80 करोड़ रुपये
आईसीआईसीआई बैंक 6,06,514.71 करोड़ रुपये
हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,80,360.79 करोड़ रुपये
एसबीआई 5,00,759.98 करोड़ रुपये
एचडीएफसी 4,84,417.42 करोड़ रुपये
आईटीसी 4,77,886.13 करोड़ रुपये
भारती एयरटेल 4,26,158.52 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
