
Latest market cap of top 10 companies : सेंसेक्स की टॉप 10 में से 5 कंपनियों की मार्केट कैप में बीते हफ्ते 1,67,602.73 करोड़ रुपये कम हो गई है। इसमें सर्वाधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कराया है। वहीं बीते हफ्ते सेंसेक्स 686.83 अंक (1.09 प्रतिशत) नुकसान के साथ बंद हुआ था।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
जानिए किन कंपनियों ने कराया है नुकसान
बीते हफ्ते रिलायंस की मार्केट कैप 76,821.01 करोड़ रुपये कम होकर 17,65,173.47 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं टीसीएस की मार्केट कैप 53,641.69 करोड़ रुपये कम होकर 12,04,797.55 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 29,330.33 करोड़ रुपये कम होकर 6,60,184.76 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं भारती एयरटेल की मार्केट कैप 7,705.08 करोड़ रुपये कम होकर 4,64,529.84 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। अंत में आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 104.62 करोड़ रुपये कम होकर 6,49,102.84 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है।

इन कंपनियों की बढ़ी है मार्केट कैप
इसी दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 24,882.17 करोड़ रुपये बढ़कर 6,39,370.77 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 13,493.73 करोड़ रुपये बढ़कर 9,09,600.11 करोड़ रुपये के स्तर आ गई। इसके अलावा अदानी एंटरप्राइजेज की मार्केट कैप 8,475.91 करोड़ रुपये बढ़त के साथ 4,55,521.65 करोड़ रुपये हो गई है। स्टेट बैंक की मार्केट कैप 7,942.90 करोड़ रुपये बढ़कर 5,50,157.69 करोड़ रुपये हो गई। एचडीएफसी की मार्केट कैप 1,129.55 करोड़ रुपये बढ़कर 4,86,755.77 करोड़ रुपये हो गई।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
रिलायंस 17,65,173.47 करोड़ रुपये
टीसीएस 12,04,797.55 करोड़ रुपये
एचडीएफसी बैंक 9,09,600.11 करोड़ रुपये
इनफोसिस 6,60,184.76 करोड़ रुपये
आईसीआईसीआई बैंक 6,49,102.84 करोड़ रुपये
हिंदुस्तान यूनिलीवर 6,39,370.77 करोड़ रुपये
स्टेट बैंक 5,50,157.69 करोड़ रुपये
एचडीएफसी 4,86,755.77 करोड़ रुपये
एयरटेल 4,64,529.84 करोड़ रुपये
अदानी एंटरप्राइजेज 4,55,521.65 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
