नई दिल्ली, जून 26। बीते हफ्ते शेयर में तेजी का दौर रहा। हालांकि इस तेजी के बाद भी सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का अगर हाल देखा जाए तो रिलायंस को छोड़ कर बाकी नौ कंपनियों ने तगड़ी कमाई कराई है। यह कमाई करीब 2.51 लाख करोड़ रुपये की रही है। बीते हफ्ते बीएसई के सेंसेक्स में 1,367 अंक (2.66 फीसदी) की तेजी दर्ज की गई थी। आइये जानते हैं कि सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का क्या हाल रहा। इसमें सबसे आश्चर्य की बात है कि एलआईसी पहली बार फायदा कराने वाली कंपनियों की लिस्ट में शामिल हुई है।
पहले जानिए सबसे ज्यादा कमाइ कराने वाली कंपनियों के बारे में
बीते हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने कराई है। टीसीएस की मार्केट कैप 74,534.87 करोड़ रुपये बढ़कर 12,04,907.32 करोड़ रुपये हो गई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 44,888.95 करोड़ रुपये बढ़कर 5,41,240.10 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसी दौरान एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 35,427.18 करोड़ रुपये बढ़कर 7,51,800.31 करोड़ रुपये हो गई। एचडीएफसी की मार्केट कैप 24,747.87 करोड़ रुपये बढ़कर 3,97,190.50 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इनफोसिस की मार्केट कैप 22,888.49 करोड़ रुपये बढ़कर 6,06,734.50 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसी दौरान आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 17,813.78 करोड़ रुपये बढ़कर 4,96,354.36 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। भारती एयरटेल की मार्केट कैप 15,185.45 करोड़ रुपये बढ़कर 3,68,789.63 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक की मार्केट कैप 11,914.36 करोड़ रुपये बढ़कर 4,05,489.73 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एलआईसी की मार्केट कैप 4,427.5 करोड़ रुपये बढ़कर 4,18,525.10 करोड़ रुपये हो गई। एलआईसी की लिस्टिंंग के बाद यह पहली बार हो रहा है कि इसने 1 हफ्ते के दौरान निवेशकों को फायदा कराया हो।
जानिए रिलायंस ने कितना नुकसान कराया
इसी समय के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 59,901.07 करोड़ रुपये कम होकर 16,91,785.45 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
अब ये हैं देश टॉप 10 कंपनियों की मार्केट कैप
- रिलायंस 16,91,785.45 करोड़ रुपये
- टीसीएस 12,04,907.32 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 7,51,800.31 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 6,06,734.50 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,41,240.10 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 4,96,354.36 करोड़ रुपये
- एलआईसी 4,18,525.10 करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक 4,05,489.73 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 3,97,190.50 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 3,68,789.63 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications