नई दिल्ली, सितंबर 26। मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों ने बीते हफ्ते निवेशकों को भारी लाभ कराया है। इन 10 कंपनियों की संयुक्त रूप से मार्केट कैप 1,56,317.17 करोड़ रुपये बढ़ी है। वहीं बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिवस पर सेंसेक्स पहली बार 60,000 अंक के स्तर के ऊपर जाकर बंद होने में सफल रहा है। बहुत समय बाद ऐसा हुआ है कि इस बार सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से किसी की भी मार्केट कैप कम नहीं हुई है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
जानिए किन कंपनियों की मार्केट कैप बढ़ी
बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 58,671.55 करोड़ रुपये बढ़कर 15,74,052.03 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं एक दिन पहले यानी गुरुवार को कंपनी की मार्केट कैप 16 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गई थी। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 30,605.08 करोड़ रुपये बढ़कर 7,48,032.17 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 22,173.04 करोड़ रुपये बढ़कर 4,70,465.58 करोड़ रुपये हो गई है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की मार्केट कैप 15,110.63 करोड़ रुपये बढ़कर 14,32,013.76 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 10,142 करोड़ रुपये बढ़कर 8,86,739.86 करोड़ रुपये हो गई है।
जानिए 5 और कंपनियों के बारे में
भारती एयरटेल की मार्केट कैप 6,068.69 करोड़ रुपये बढ़कर 4,05,970.66 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 4,863.65 करोड़ रुपये की बढ़कर 6,44,199.18 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 4,254.75 करोड़ रुपये बढ़कर 4,01,978.75 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं एचडीएफसी की मार्केट कैप 2,523.56 करोड़ रुपये बढ़कर 5,13,073.85 करोड़ रुपये हो गई। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 1,904.22 करोड़ रुपये बढ़कर 5,01,080.90 करोड़ रुपये हो गई।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां और उनका मार्केट कैप
- रिलायंस 15,74,052.03 करोड़ रुपये
- टीसीएस 14,32,013.76 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 8,86,739.86 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 7,48,032.17 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर6,44,199.18 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 5,13,073.85 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक5,01,080.90 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस 4,70,465.58 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 4,05,970.66 करोड़ रुपये
- कोटक महिंद्रा बैंक 4,01,978.75 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
