नई दिल्ली, मार्च 20। बीते हफ्ते देश के शेयर बाजार में तेजी का माहौल रहा। इसका असर रहा कि कंपनियों के शेयरों के रेट भी बढ़े। इससे निवेशकों को तगड़ा फायदा हुआ है। अगर सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की बीते हफ्ते मार्केट कैप देखी जाए तो बहुत ही ज्यादा बढ़ी है। निवेशकों को इन 10 कंपनियों ने 2.72 लाख करोड़ रुपये का फायदा कराया है।
बीते सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 2,313.63 अंक (4.16 प्रतिशत) के फायदे के साथ बंद हुआ है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 656.60 अंक (3.95 प्रतिशत) बढ़कर बंद हुआ।
आइये जानते हैं कि किस कंपनी ने कितना फायदा कराया है।

पहले जानिए क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
ये हैं फायदा करने वाली कंपनियां
बीते हफ्ते अगर देखा जाए तो रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 54,904.27 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 16,77,447.33 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इनफोसिस की मार्केट कैप सामूहिक रूप से 41,058.98 करोड़ रुपये बढ़ी है। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस की मार्केट कैप 27,557.93 करोड़ रुपये बढ़कर 13,59,475.36 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 13,501.05 करोड़ रुपये बढ़कर 7,79,948.32 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई की मार्केट कैप भी तेजी से बढ़ी है। एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 46,283.99 करोड़ रुपये बढ़कर 8,20,747.17 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। एसबीआई की मार्केट कैप 27,978.65 करोड़ रुपये बढ़कर 4,47,792.38 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 29,127.31 करोड़ रुपये बढ़कर 5,00,174.83 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।

इन कंपनियों की मार्केट कैप भी बढ़ी
हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 1,703.45 करोड़ रुपये बढ़कर 4,93,907.58 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 22,311.87 करोड़ रुपये बढ़कर 4,22,325.91 करोड़ रुपये हो गई। एचडीएफसी की मार्केट कैप 33,438.47 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 4,37,859.67 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। भारती एयरटेल की मार्केट कैप 15,377.68 करोड़ रुपये बढ़कर 3,96,963.73 करोड़ रुपये हो गई।
अब ये हैं मार्केट कैप के हिसाब से देश की टॉप 10 कंपनियां
अगर मार्केट कैप के लिहाज से देखा जाए तो देश की टॉप कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर है। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications