नई दिल्ली, मार्च 6। बीते हफ्ते शेयर बाजार में भारी गिरावट का दौर रहा है। इसके चलते छोटी से लेकर बड़ी कंपनियों तक के शेयर के रेट में तगड़ी गिरावट आई है। यह गिरावट उनके लिए अच्छी खबर है, जो निवेश करना चाहते हैं, लेकिन जिनका पहले से ही निवेश है, उनको भारी घाटा हो रहा है। अगर केवल सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों को देखें तो उनमें से 7 कंपनियों ने बीते एक हफ्ते में ही 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का घाटा करा दिया है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।

विदेशी खरीदार भी बेच कर भाग रहे
बीते हफ्ते भारतीय बाजार से एफआईआई ने जमकर शेयर बेचे हैं। एफआईआई ने 22,563.08 करोड़ रुपये के शेयरों को इस दौरान बेच दिया है। इसके चलते बीते एक सप्ताह में सेंसेक्स 1,524.71 अंक (2.72 प्रतिशत) टूट चुका है।
आइये जानते हैं कि सबसे ज्यादा नुकसान किन शेयरों ने कराया
बीते हफ्ते एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 49,321.79 करोड़ रुपये कम होकर 7,57,610.16 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की मार्केट कैप 35,396.59 करोड़ रुपये कम होकर 4,74,593.94 करोड़ रुपये रह गई है। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 33,023.19 करोड़ रुपये कम होकर 4,02,210.71 करोड़ रुपये बची है। इसी दौरान आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 29,343.26 करोड़ रुपये घटकर 4,78,070.84 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और भारतीय स्टेट बैंक ने भी भारी नुकसान कराया है।
जानिए किन कंपनियों ने कराया है फायदा
इसके अलावा 3 कंपनियों की मार्केट कैप बीते बढ़ी भी है। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 28,006.22 करोड़ रुपये बढ़कर 15,73,050.36 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 12,470.59 करोड़ रुपये बढ़कर 7,24,913.68 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की मार्केट कैप 2,034.48 करोड़ रुपये बढ़कर 13,03,989.59 करोड़ रुपये हो गई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
