
Latest Market Cap : बीते हफ्ते बीएसई के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 कंपनियों की मार्केट कैप सामूहिक रूप 1,35,794.06 करोड़ रुपये बढ़ी है। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और स्टेट बैंक ने सबसे ज्यादा कमाई कराई है। वहीं सेंसेक्स पिछले हफ्ते सेंसेक्स 995.45 अंक (1.66 प्रतिशत) बढ़कर बंद हुआ था। वहीं 2022 में शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति कुल मिलाकर 16.36 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। पिछले साल बीएसई सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 16,38,036.38 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,82,38,247.93 करोड़ रुपये हो गई है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
जानिए किस कंपनी की कितनी बढ़ी मार्केट कैप
रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप बीते हफ्ते 31,568.08 करोड़ रुपये बढ़कर 17,23,979.45 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा स्टेट बैंक की मार्केट कैप 35,029.1 करोड़ रुपये बढ़कर 5,47,257.19 करोड़ रुपये हो गई। वहीं अडानी एंटरप्राइजेज की मार्केट कैप 24,898.33 करोड़ रुपये बढ़कर 4,39,966.33 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 16,535.08 करोड़ रुपये बढ़कर 9,07,505.41 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। टीसीएस की मार्केट कैप 11,690.67 करोड रुपये बढ़कर 11,92,576.32 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 8,221.94 करोड़ रुपये बढ़कर 6,21,588.34 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसी दौरान इनफोसिस की मार्केट कैप 4,692.01 करोड़ रुपये बढ़कर 6,34,873.16 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 3,158.85 करोड़ रुपये बढ़कर 4,81,437.47 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
जानिए किन कंपनियों ने कराया नुकसान
इसी दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 14,121.05 करोड़ रुपये कम होकर 6,01,436.62 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा भारती एयरटेल की मार्केट कैप 890.49 करोड़ रुपये कम होकर 4,48,977.72 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
जानिए मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियां
रिलायंस 17,23,979.45 करोड़ रुपये
टीसीएस 11,92,576.32 करोड़ रुपये
एचडीएफसी बैंक 9,07,505.41 करोड़ रुपये
इनफोसिस 6,34,873.16 करोड़ रुपये
आईसीआईसीआई बैंक 6,21,588.34 करोड़ रुपये
हिंदुस्तान यूनिलीवर 6,01,436.62 करोड़ रुपये
स्टेट बैंक 5,47,257.19 करोड़ रुपये
एचडीएफसी 4,81,437.47 करोड़ रुपये
एयरटेल 4,48,977.72 करोड़ रुपये
अडानी एंटरप्राइजेज 4,39,966.33 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications