
Top 10 companies of stock market: बीएसई के सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों की मार्केट कैप बीते सप्ताह 1,84,225.43 करोड़ रुपये बढ़ी है। बीते सप्ताह सेंसेक्स 1,457.38 अंक (2.44 प्रतिशत) बढ़ा था। ध्यान रहे कि बीते हफ्ते सेंसेक्स की कंपनियों में सिर्फ हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप कम हुई है।
बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 48,238.78 करोड़ रुपये बढ़कर 16,37,408.27 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा एसबीआई की मार्केट कैप 31,325.39 करोड़ रुपये बढ़कर 5,15,887.19 करोड़ रुपये हो गई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 23,472.25 करोड़ रुपये बढ़कर 6,40,949.71 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा आईटीसी की मार्केट कैप 21,003.35 करोड़ रुपये बढ़कर 5,28,377.17 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान टीसीएस की मार्केट कैप 19,886.94 करोड़ रुपये बढ़कर 11,76,750.92 करोड़ रुपये हो गई। भारती एयरटेल की मार्केट कैप 18,874.22 करोड़ रुपये की बढ़कर 4,45,509.68 करोड़ रुपये हो गई। इनफोसिस की मार्केट कैप 10,447.1 करोड़ रुपये बढ़कर 5,19,662.10 करोड़ रुपये हो गई। एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 8,115.33 करोड़ रुपये बढ़कर 9,42,052.68 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान एचडीएफसी की मार्केट कैप 2,862.07 करोड़ रुपये बढ़कर 5,09,126.31 करोड़ रुपये हो गई।
इसके अलावा सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनी में से एक हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप कम हुई है। इस कंपनी की मार्केट कैप 10,244.22 करोड़ रुपये कम होकर 5,76,683.68 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे इस संख्या का गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।

अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
रिलायंस 16,37,408.27 करोड़ रुपये
टीसीएस 11,76,750.92 करोड़ रुपये
एचडीएफसी बैंक 9,42,052.68 करोड़ रुपये
आईसीआईसीआई बैंक 6,40,949.71 करोड़ रुपये
हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,76,683.68 करोड़ रुपये
आईटीसी 5,28,377.17 करोड़ रुपये
इनफोसिस 5,19,662.10 करोड़ रुपये
एसबीआई 5,15,887.19 करोड़ रुपये
एचडीएफसी 5,09,126.31 करोड़ रुपये
भारती एयरटेल 4,45,509.68 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

SEBI के नए ETF नियम: ट्रेडिंग का तरीका बदल गया, अब कैसे लगाएं सही ऑर्डर?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
