नई दिल्ली, जून 6। शेयर बाजार में तेजी का फायदा निवेशकों को लगातार मिल रहा है। बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 में 7 कंपनियों की मार्केट कैप 1,15,898.82 करोड़ रुपये बढ़ गई है। सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ है। बीते हफ्ते सेंसेक्स 677.17 अंक यानी करीब 1.31 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ था।
जानिए रिलायंस के निवेशकों का फायदा
रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप में 60,668.47 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है और यह बढ़कर 13,88,718.41 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 23,178.02 करोड़ रुपये बढ़कर 3,61,767.29 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 14,521.98 करोड़ रुपये बढ़कर 4,72,940.60 करोड़ रुपये हो गई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मार्केट कैप 10,307.93 करोड़ रुपये बढ़कर 3,86,971.16 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 4,428.97 करोड़ रुपये बढ़कर 5,50,191.47 करोड़ रुपये हो गई है। कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 2,002.21 करोड़ रुपये बढ़कर 3,58,851.88 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 791.24 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,28,341.24 करोड़ रुपये हो गई है।

इन कंपनियों की घटी मार्केट कैप
इनफोसिस की मार्केट कैप 8,351.83 करोड़ रुपये घटकर 5,90,252.27 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की मार्केट कैप 351.41 करोड़ रुपये घटकर 11,62,667.33 करोड़ रुपये रह गई है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 208.16 करोड़ रुपये घटकर 4,44,963.18 करोड़ रुपये रह गई है।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इनफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान है।
क्या होती है मार्केट कैप
मार्केट कैप यानी बाजार पूंजीकरण किसी कंपनी के मौजूदा शेयर मूल्यों और बकाया शेयरों की कुल संख्या के आधार पर एक मूल्यांकन होता है। यह बकाया शेयरों की संख्या का एक शेयर की कीमत से गुणनफल के बराबर होता है। चूंकि बकाया स्टॉक को बाजारों में खरीदा और बेचा जाता है, इसलिए पूंजीकरण का उपयोग किसी कंपनी के कुल मूल्य पर सार्वजनिक राय के संकेतक के रूप में किया जा सकता है। इसे मार्केट कैप कहा जाता है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications