नई दिल्ली, नवंबर 26। शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दर्ज हुई। बीएसई के सेंसेक्स ने 19 अक्टूबर को 62,245 अंक का ऑल टाइम हाई का स्तर बनाया था। वहीं एनएसई के निफ्टी ने 18,604 के स्तर का ऑल टाइम हाई का स्तर बनाया था। आज की गिरावट के साथ सेंसेक्स और निफ्टी अपने आल टाइम हाई से करीब 8 फीसदी की गिरावट दर्ज कर चुका है। आज की गिरावट के बाद निवेशकों का करीब 4 लाख करोड़ रुपये और ऑल टाइम हाई से गिरावट से करीब 16 लाख करोड़ रुपय डूब चुका है। वहीं अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को सकल आधार पर 3,930.62 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
आज 2 फीसदी टूटा है शेयर बाजार
आज यानी शुक्रवार 26 नवंबर 2021 को शेयर बाजार करीब 2 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। आज रियल्टी, मेटल्स, बैंक्स और ऑटोमोबाइल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि आज फार्मा सेक्टर के शेयरों में कुछ राहत नजर आई।
साल की तीसरी सबसे बड़ी गिरावट
आज सेसेंक्स में दर्ज हुई यह साल की तीसरी सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले सेंसेक्स में 26 फरवरी को गिरावट आई थी और यह 1,939 अंक की थी। इसके बाद 12 अप्रैल को सेंसेक्स करीब 1,707 अंक टूटा था। वहीं आज यानी शुक्रवार 26 नवंबर को 1,687 अंकों गिरावट साल की तीसरी सबसे बड़ी गिरावट रही।
निवेशकों को हुआ 16 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
19 अक्टूबर 2021 को बीएसई की मार्केट बंद 2,74,69,606.93 करोड़ रुपये थी। यह मार्केट कैप शुक्रवार यानी 26 नवंबर 2021 को 2,58,30,168.59 करोड़ रुपये रह गई है। इस प्रकार निवेशकों को करीब 16 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आज सेंसेक्स करीब 1687.94 अंक की गिरावट के साथ 57107.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 509.80 अंक की गिरावट के साथ 17026.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए आज निफ्टी के टॉप गेनर
- सिपला का शेयर करीब 67 रुपये की तेजी के साथ 966.70 रुपये की स्तर पर बंद हुआ।
- डा रेड्डी लैब का शेयर करीब 159 रुपये की तेजी के साथ 4,750.90 रुपये की स्तर पर बंद हुआ।
- देवी लैब का शेयर करीब 138 रुपये की तेजी के साथ 4,937.80 रुपये की स्तर पर बंद हुआ।
- नेस्ले का शेयर करीब 44 रुपये की गिरावट के साथ 19,222.25 रुपये की स्तर पर बंद हुआ।
- टीसीएस का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 3,446.85 रुपये की स्तर पर बंद हुआ।
जानिए आज निफ्टी के टॉप लूजर
- जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 54 रुपये की गिरावट के साथ 628.65 रुपये की स्तर पर बंद हुआ।
- हिन्डाल्को का शेयर करीब 30 रुपये की गिरावट के साथ 417.00 रुपये की स्तर पर बंद हुआ।
- टाटा मोटर्स का शेयर करीब 33 रुपये की गिरावट के साथ 460.20 रुपये की स्तर पर बंद हुआ।
- इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 58 रुपये की गिरावट के साथ 901.80 रुपये की स्तर पर बंद हुआ।
- अदाणी पोर्ट्स का शेयर करीब 45 रुपये की गिरावट के साथ 717.15 रुपये की स्तर पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
