नई दिल्ली। बीते हफ्ते अंतिम दिनों को छोड़कर शेयर बाजार में तेजी ही देखने को मिली। इसका असर यह हुआ कि बीएसई के सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप में 1.94 लाख करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) रही है। रिलायंस की मार्केट कैप 60,034.51 करोड़ रुपये बढ़कर 13,81,078.86 करोड़ रुपये हो गई है। बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 1,305.33 अंक या 2.65 फीसदी का उछाल आया है।

जानिए अन्य कंपनियों के बारे में
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की मार्केट कैप 41,040.98 करोड़ रुपये बढ़कर 11,12,304.75 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 28,011.19 करोड़ रुपये बढ़कर 3,81,092.82 करोड़ रुपये हो गई। इस दौरान ही हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 16,388.16 करोड़ रुपये बढ़कर 5,17,325.3 करोड़ रुपये हो गई। इनफोसिस की मार्केट कैप 27,114.19 करोड़ रुपये बढ़कर 5,60,601.26 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 8,424.22 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,21,503.09 करोड़ रुपये हो गई है। इसी दौरान एचडीएफसी की मार्केट कैप 1,038 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,58,556.73 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 12,419.32 करोड़ रुपये बढ़कर 3,28,072.65 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
जानिए नुकसान वाली कंपनियों का हाल
इस दौरान एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 2,590.08 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 8,42,962.45 करोड़ रुपये रह गई। वहीं एसबीआई की मार्केट कैप 5,711.75 करोड़ रुपये घटकर 3,42,526.59 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
देश की टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम है। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इनफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी,आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई तथा बजाज फाइनेंस का स्थान रहा है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
